10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव और CM राजे 22 अप्रेल को करौली आएंगे, योग संग होगा पतंजलि के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन

योग शिविर की तैयारियां शुरू, अग्रवाल समाज की बैठक में लिया गया सफलता का ये संकल्प....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 12 Apr 2018, 10:44 PM IST

latest hindi news from karauli hindaun - rajasthan


करौली.
जिला अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी की यहां आयोजित बैठक में करौली के गोविन्द धाम पर लगने वाले योग शिविर की तैयारी व पिछले माह लापता बालक नैतिक बंसल का मुद्दा छाया रहा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल ने समाज के बन्धुओं से गोविन्द धाम में लगने वाले तीन दिवसीय योग महोत्सव शिविर में सक्रियता से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अधिक संख्या में आएंगे। साथ ही अन्य समाज के लोगों को भी शिविर में आने के लिए प्रेरित करेगे।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री अजय आर्य ने जानकारी दी कि करौली के गोविन्दधाम पर तीन दिन के योग शिविर का आयोजन स्वामी रामदेव के सानिध्य में होगा। इसमें ५० हजार लोग एक साथ योग करेंगे। उन्होंने बताया कि 22 अप्रेल को स्वामी रामदेव तथा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे करौली में पतंजलि की परियोजना भूमि पूजन करेंगी। स्वामिभान ट्रस्ट के प्रांतीय प्रभारी कुलभूषण बैराठी तथा जिला प्रभारी हरिप्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। जिला महामंत्री अशोक बजाज ने बताया कि बैठक में योग शिविर को सफल बनाने तथा भारत बंद के दौरान व्यापारियों के हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए अग्रवाल समाज की अनेक टीम काम कर रही है। सवाईमाधोपुर के जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता व वैश्य सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के जिलाध्यक्ष मनोज बीडी वाले ने योग शिविर के आयोजन में एकजुटता दिखाने का संकल्प दोहराया। बैठक में कैलादेवी अग्रवाल समाज कैलादेवी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल, महिला संगठन की जिलाध्यक्ष सुनिता सर्राफ, युवा जिलाध्यक्ष सुमित गर्ग,सपोटरा तहसील अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता,नादौती के मिठ्ठन लाल, सुरेश गुप्ता, हिण्डौन सिटी के अध्यक्ष रामदयाल पटवारी, रोहित दीवान, विजय गुप्ता, कैलाश महौली,वीरेन्द्र गुप्ता मुख्य ट्रस्टी, सवाईमाधोपुर के लक्ष्मीनारायण गुप्ता आदि मौजूद थे।

नैतिक के मामले में ३१ तक इंतजार करें
करौली से लापता बालक नैतिक बंसल के मामले में समाज के लोगों ने पुलिस अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली तथा अग्रवाल समाज करौली को हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। इस पर अग्रवाल समाज करौली के अध्यक्ष विशम्बर दयाल ने बताया कि नैतिक बंसल के मामले में गिरफ्तार आरोपित का 31 अप्रेल को नार्को टेस्ट होगा। नार्को टेस्ट होने के बाद समाज आगे की रणनीति बनाएगा। उन्होंने बताया कि नार्कों टेस्ट के रिपोर्ट मिलने पर समाज को अवगत कराई जाएगी।

बेवसाइट लॉंच
इस दौरान अग्रवाल समाज की बेवसाइट भी लॉंच की गई। अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंघल की आईडी बनाकर बेवसाइट पर सबसे पहले डाली गई। बेवसाइट प्रभारी उन्हास अग्रवाल व योगेन्द्र सिंघल ने बताया कि समाज के प्रत्येक सदस्य की आईडी बनाई जाएगी। जिला प्रचार मंत्री रामहरि अग्रवाल ने बताया कि बेवसाइट पर समाज से संबंधित सूचनाओं को अपडेट रखा जाएगा।

आरजेएस अधिकारी ने संभाला पदभार
सपोटरा. न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय सपोटरा में बुधवार से आरजेएस मनोज कुमार ने कार्य ग्रहण कर मुकदमों की सुनवाई की। कई वर्षों से सपोटरा क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि यहां पर कोर्ट चालू हो। बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने यहां मुकदमों की सुनवाई की।