जयपुर

प्रदेश प्रभारी रंधावा की राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत : जिताऊ चेहरा हमारी प्राथमिकता ऐज फैक्टर मायने नहीं रखता

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि टिकट वितरण सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा, जो चुनाव जीतने की स्थिति में होगा उसे टिकट देंगे।
2 min read
Jul 23, 2023
रंधावा हेट स्पीच मामला : कोर्ट ने चार बिन्दू तय किए, अब 26 को होगी बहस
रंधावा हेट स्पीच मामला : कोर्ट ने चार बिन्दू तय किए, अब 26 को होगी बहस

जयपुर/पत्रिका। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि टिकट वितरण सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा, जो चुनाव जीतने की स्थिति में होगा उसे टिकट देंगे। रंधावा ने विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन के भी संकेत दिए। रंधावा ने पार्टी अनुशासन सहित कई मुद्दों को लेकर राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत की, पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश |

Q. टिकट वितरण के मापदंड क्या रहेंगे?
उ.पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कहा है कि सर्वे के आधार पर ही टिकट तय होंगे, लेकिन जिताऊ चेहरा हमारी प्राथमिकता होगी। ऐज फैक्टर हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता है। यदि उम्र दराज नेता चुनाव जीतने की स्थिति में है तो उन्हें नजरअंदाज कैसे कर सकते हैं। सर्वे में जो जीत रहे होंगे उन्हें टिकट दिया जाएगा।

Q. समान विचारधारा वाले दलों गठबंधन की चर्चाएं हैं, क्या ये सही है?
उ.बिल्कुल विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करेंगे। हालांकि फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है कि किन-किन दलों से गठबंधन करना है, कितनी सीटें उनके लिए छोड़नी है। हाईकमान का जो आदेश होगा उसे लागू करेंगे।

Q. चुनाव सिर पर है फिर भी बयानबाजी नहीं थम रही?
उ.यदि किसी ने अपनी बात कही है तो पार्टी फोरम पर कही है। वो अनुशासनहीनता की श्रेणी में नहीं आता है। यदि कोई बाहर कुछ बोलता हो तो उस पर हम एक्शन लेते हैं। राजेंद्र गुढ़ा पर कार्रवाई भी इसी का संकेत है। जो कांग्रेस की रीति-नीति की बात करेगा वही पार्टी में रहेगा।

Q. मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं हैं, क्या सही है?
उ.इसमें कोई दम नहीं है। चुनाव में तीन माह का समय बचा है।सब लोगों को अब चुनाव में जाना है। ऐसे में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना नहीं है।

Published on:
23 Jul 2023 11:45 am
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार