जयपुर

गुजरात-हिमाचल में भले ही जीती हो भाजपा, लेकिन यहां तो कांग्रेस को ही मिली है जीत

शहरी निकाय-पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत...
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 1:02 PM IST
Congress

जयपुर। उदयपुर के तीन पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। उदयपुर के पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव में गिर्वा में कांग्रेस की राधा डांगी ने भाजपा की प्रेमलता डांगी को 58 वोट से हरा दिया, जबकि झाड़ोल पंचायत समिति में कांग्रेस के कालूलाल ने भाजपा के प्रकाश को 24 वोट के मामूली अंतर से हरा दिया। इधर ऋषभदेव में कांग्रेस की बाबूंडी देवी ने भाजपा की कैलाशी देवी को 600 वोट के अंतर से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हरा दिया।

भीलवाड़ा जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 को लेकर हुए उपचुनाव में एक वार्ड की सीट कांग्रेस के खाते में गई, यहीं स्थिति गंगापुर में पार्षद पद को लेकर हुए चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। बीकानेर के देशनोक नगरपालिका के वार्ड नंबर आठ के उप चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार किशनलाल सियोता 3 मतों से विजयी रहे। जोधपुर के ओसियां पंचायत समिति के वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस प्रत्याक्षी की 109 वोटो से जीत दर्ज करवाई। बांसवाडा जिले में रविवार को हुए जिला परिषद वार्ड 14 के लिए हुए उपचुनावों में सत्तारुढ़ भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पाटीदार 3 हजार 178 मतों से विजय रहा।

श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़ में भी कांग्रेस का डंका
दौसा की लालसोट पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी पूजा देवी महावर विजय रही। श्रीगंगानगर शहर के वार्ड नंबर तीस के उपचुनाव में निर्दलीय पुष्पा कुलचानियां 336 वोट से विजय हुई हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद वार्ड 26 के उपचुनाव में भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। नागौर-कुचामन नगर पालिका वार्ड उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं बारां नगर परिषद में हुए उपचुनाव कांग्रेस को जीत मिली है। सादुलशहर नगर पालिका में हुए उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सुनीता बागड़ी जीती है।

Published on: