Jaipur Police News : किरण के बाद मनीषा दूसरी बेटी है और दो बेटियों से छोटा एक बेटा और है। तीनों बच्चे गांव गए हुए थे।
Jaipur Police News : बेटी की सगाई तीन सितंबर को और आज सगाई से चार दिन पहले पिता का शव घर में मिला। फंदे पर लटके पिता के बारे में जब परिवार को पता चला तो कोहराम मच गया। तुंरत पुलिस को सूचना दी गई। दौलतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पूरे घटनाक्रम के बारे में दौलतपुर पुलिस ने बताया कि बनीपार्क थाने में तैनात कांस्टेबल मंगलचंद सैनी ने सुसाइड कर लिया।
आज सवेरे उनका शव फंद से लटका मिला। उनकी बेटी की सगाई तीन सितंबर को होनी थी। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन खुशी के इस माहौल में आज यह बड़ी घटना हुई। मंगलचंद ने सुसाइड क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। घर से फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। गमनीन परिवार के सदस्यों से भी इस बारे में बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। हांलाकि यह भी चर्चा है कि मंगल चंद को बेटी की सगाई के लिए जितने अवकाश चाहिए थे, उतने अवकाश उनको नहीं मिल रहे थे। इस कारण वे कुछ परेशान भी चल रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आ रहा है कि मंगल चंद कुछ समय से परेशान चल रहे थे। वे डिप्रेशन का शिकार भी थे और कुछ समय पहले उन्होनें इसका इलाज भी लिया था। आज सवेरे जिस समय यह घटना हुई उस समय वे घर में अकेले ही थे। मंगलचंद की बेटी और परिवार के बाकि सदस्य रक्षाबंधन के त्योंहार के चलते गांव गए हुए थे। अगले महीने तीन सितंबर को बड़ी बेटी किरण की सगाई थी। किरण के बाद मनीषा दूसरी बेटी है और दो बेटियों से छोटा एक बेटा और है। तीनों बच्चे गांव गए हुए थे।