जयपुर

…तो लीजिए अब तो स्वास्थ्य मंत्री को भी हो गया कोरोना वायरस

covid 19 : कोरोना वायरस ( Corona virus ) के कहर के बीच बुधवार को एक और बड़ी खबर मिली ।दरअसल ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव आई। खुद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के उनके टेस्ट का नतीजा पॉज़िटिव आया है।
less than 1 minute read
Mar 11, 2020
Corona virus covid 19 Italy China

covid 19 : कोरोना वायरस ( Corona virus ) के कहर के बीच बुधवार को एक और बड़ी खबर मिली ।दरअसल ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव आई। खुद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के उनके टेस्ट का नतीजा पॉज़िटिव आया है। एक बयान में उन्होने बताया कि जैसे ही उन्हें इसके बारे में बताया गया उन्होंने सभी ऐहतियात लेते हुए ख़ुद को अपने घर सभी से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, इंग्लैंड का स्वास्थ्य विभाग मुझसे मुलाक़ात करने वाले सभी लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है और उनकी हिदायत मानते हुए मेरा विभाग और मेरा दफ्तर कुछ दिनों तक बंद रहेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने समय पर उन्हें संक्रमण की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का शुक्रिया अदा किया। बता दे ब्रटेन में कोरोना वायरस के चलते 6 लोगों की मौत हो चुकी है वही 373 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई ।

इधर भारत में कोरोना वायरस के बढ़ रहे ममालों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से बचें। मंत्रालय ने लोगों से यह भी कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए वे इन देशों में वह अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

Published on:
11 Mar 2020 08:14 am