जयपुर

कोरोना के कहर के बीच एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी

108 और 104 व बेस एंबुलेंस कर्मचारियों ने कोरोना मरीजों को लाने के दौरान उचित सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Mar 29, 2020
108 ambulance
108 ambulance

जयपुर। 108 और 104 व बेस एंबुलेंस कर्मचारियों ने कोरोना मरीजों को लाने के दौरान उचित सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ( Corona virus) उन्होंने मांगे नहीं मानने पर सोमवार दोपहर 3:00 बजे से एंबुलेंस सेवा बंद करने का फैसला किया है ।

कर्मचारियों का कहना है कर्मचारियों को किसी प्रकार की सुविधा इस वैश्विक महामारी में नहीं मिल रही है उल्टा पुलिस थानों में से एंबुलेंस वाहनों को जबरदस्ती बाहर निकाला जा रहा है। मेस में खाना नहीं खिलाया जा रहा एंबुलेंस कर्मचारियों की हालत बद से बदतर हो रही है। राजस्थान सरकार व एम्बुलेंस संचालक कंपनी से किसी भी तरह से कोरोना वायरस मरीज को उठाने पर मूलभूत सुविधाएं नही मिल रही है। हमें मास्क , सेनेटाइजर, पीपीई किट कुछ भी नहीं मिल रहा है ।

एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने बताया सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि , 50 लाख रुपये का बीमा सहित किसी भी योजना में 108, 104 व बेस एम्बुलेंस सेवा को शामिल नहीं किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में पुलिस थानों में कर्मचारियों के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीज की तरह बर्ताव किया जा रहा है जबकि पुलिस और एम्बुलेंस कर्मी एक तरह का ही काम कर रहे है। यदि कल तक इन सभी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा नही किया जाता है तो सोमवार दिन में 3 बजे से पूरे प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा बंद करके जयपुर में स्वास्थ्य भवन व जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर खड़ी कर दी जाएगी ।

Updated on:
29 Mar 2020 08:12 am
Published on:
29 Mar 2020 07:28 am
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?