जयपुर

12 जिलों में मिले 1 हजार से अधिक संक्रमित, कुल संक्रमितों में 76 प्रतिशत मरीज और 80 प्रतिशत से अधिक मौत इन जिलों में

प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के 12 जिलें ऐसे है जिनमे 1 हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिल चुके है ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2020, 8:13 AM IST
Coronavirus Cases Rajasthan, New Corona positive cases
Coronavirus Cases Rajasthan, New Corona positive cases

Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर-प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ( New Corona positive cases ) राज्य के 12 जिलें ऐसे है जिनमे 1 हजार से अधिक संक्रमित मरीज मिल चुके है ( Covid-19 Cases ) जबकि इनमे 5 जिलें तो ऐसे है जिनमे 2 हजार ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिल चुके है।

जोधपुर में 5300 पार और जयपुर में 4600 पार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हो गया है । बता दें अब-तक मिले कुल संक्रमित मरीजों में से 76 प्रतिशत से अधिक संक्रमित और 80 प्रतिशत से अधिक मौतें इन 12 जिलों में हुई है ।

अनलॉक 2.0 में भी लगातार इन जिलों में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है । राज्य में 33 हजार से अधिक लोग पॉजिटिव आ चुके है ।

इन 12 जिलों में 1 हजार से अधिक संक्रमित मिले
जिला -संक्रमित-मौत
जोधपुर-5398-74
जयपुर-4626-179
भरतपुर-2281-46
अलवर-2227-14
पाली-2204-24
बीकानेर-1607-30
अजमेर-1351-28
नागौर-1212-21
कोटा-1161-30
बाड़मेर-1089-8
धौलपुर-1077-15
उदयपुर-1056-12
23 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार

राजस्थान में कोरोना को लेकर दिन प्रतिदिन स्थितियां भयावह होती जा रही है। नए कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने चिकित्सा महकमे की नींद उड़ा रखी है। चार दिन से लगातर नए कोरोना पॉजिटिव मरीज 900 पार आ रहे थे वहीं गुरुवार को 886 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं और 11 मौत कोरोना से दर्ज की गई है।

Updated on:
24 Jul 2020, 8:13 AM IST
Published on: