जयपुर

VIDEO : राजस्थान में मिले 375 नए कोरोना संक्रमित, 4 मरीजों की मौत

प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह भी 375 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2020, 1:58 PM IST
Coronavirus Cases Rajasthan, New Corona positive cases

Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर-प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ( New Corona positive cases ) शुक्रवार सुबह भी 375 नए संक्रमित मरीज मिले ( Covid-19 Cases ) जबकि 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई ।

आज सुबह आई रिपोर्ट में सबसे अधिक अलवर में 224 नए संक्रमित मरीज मिले । अलवर के अलावा अजमेर में 48, जयपुर में 32, कोटा में 21, उदयपुर में 15, बारां,झुंझुनूं में 11-11, गंगानागर में 7 , टोंक में 05 और झालावाड़ में एक संक्रमित मरीज मिला ।

संक्रमित मरीजों के अलावा बाड़मेर, नागौर में एक-एक और जोधपुर में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई । प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 33 हजार 595 हो गया वहीं 598 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है । इधर प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6 हजार 975 हो गया ।

अब-तक 1325580 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 13 लाख 25 हजार 580 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 12 लाख 85 हजार 878 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 6 हजार 107 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

एक्टिव केसों की संख्या हुई 9125
प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह तक राज्य में 9 हजार 125 एक्टिव केस हो गए है। इधर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 23 हजार 872 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 22 हजार 9662 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह 57 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 57 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

Updated on:
24 Jul 2020, 1:58 PM IST
Published on: