राजस्थान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में पहली बार सुबह की रिपोर्ट में 500 से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले ।
Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर- राजस्थान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ( New Corona positive cases ) शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में पहली बार सुबह की रिपोर्ट में 500 से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले । ( Covid-19 Cases ) बता दें आज सुबह राज्य में 557 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई । प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 34 हजार 735 हो गया वहीं 608 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है ।
आज मिले संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक एक बार फिर अलवर जिलें में 313 पॉजिटिव मरीज मिले । अलवर के अलावा कोटा में 80, जयपुर में 58, अजमेर में 41, बाड़मेर में 20, उदयपुर में 10,बूंदी में 09,भीलवाड़ा में 07, बांसवाड़ा झुंझुनूं में 5-5, हनुमानगढ़ में 04, डूंगरपुर में 03 और दौसा में 2 संक्रमित मिले ।
संक्रमित मरीजों के अलावा अजमेर, कोटा में 3-3 कोरोना मरीजों की मौत हुई । इधर प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है । राज्य में 7 हजार 50 प्रवासी संक्रमित मिल चुके है ।
अब-तक 1349544 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 13 लाख 49 हजार 544 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 13 लाख 9 हजार 112 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 5 हजार 697 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
एक्टिव केसों की संख्या हुई 9470
प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार सुबह तक राज्य में 9 हजार 470 एक्टिव केस हो गए है। इधर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 24 हजार 657 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 23 हजार 646 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह110 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 110 को अस्पताल से छुट्टी मिली।