जयपुर

VIDEO: राजस्थान में आज सुबह पहली बार 611 नए संक्रमित मरीज मिले, 8 मरीजों की हुई मौत

अनलॉक 2.0 में राजस्थान में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है। शनिवार को एक दिन में अब-तक के सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिलने के बाद रविवार सुबह आई रिपोर्ट में भी पहली बार 611 संक्रमित मरीज सामने आए ।

2 min read
Jul 26, 2020

Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर- अनलॉक 2.0 में राजस्थान में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है। ( New Corona positive cases ) शनिवार को एक दिन में अब-तक के सर्वाधिक संक्रमित मरीज मिलने के बाद रविवार सुबह आई रिपोर्ट में भी पहली बार 611 संक्रमित मरीज सामने आए जबकि 8 कोरोना मरीजों की मौत हुई । ( Covid-19 Cases ) प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 35 हजार 909 हो गया वहीं 621 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है ।

आज सुबह आई रिपोर्ट में सबसे अधिक अलवर में 150, जोधपुर में 76, कोटा में 68, नागौर में 49, जयपुर में 37, अजमेर में 36, चूरू,बाड़मेर में 28-28, भरतपुर में 25, उदयपुर में 23, सीकर,बूंदी में 20-20, झुंझुनूं में 14, बारां,जालोर में 11-11, झालावाड़ में 04, दौसा,हनुमानगढ़ में 3-3, गंगानगर में 2, और जैसलमेर, प्रतापगढ़ में एक-एक संक्रमित मरीज मिला । जिलों में मिले संक्रमित मरीजों के अलावा एक अन्य राज्य का संक्रमित मरीज भी मिला ।

आज संक्रमित मरीजों के अलावा जयपुर में 03 और सवाईमाधोपुर, सिरोही, अजमेर,बारां,भरतपुर में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई। इधर प्रवासी मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है । प्रदेश में प्रवासी संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 226 हो गई है ।

अब-तक 1377850 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 13 लाख 77 हजार 850 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 13 लाख 35 हजार 929 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 6 हजार 12 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

एक्टिव केसों की संख्या हुई 9935
प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार सुबह तक राज्य में 9 हजार 935 एक्टिव केस हो गए है। इधर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 25 हजार 353 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 24 हजार 250 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह 47 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 46 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

Updated on:
26 Jul 2020 01:33 pm
Published on:
26 Jul 2020 11:01 am
Also Read
View All