जयपुर

VIDEO: राजस्थान में आज सुबह 406 संक्रमित मिले, 7 कोरोना मरीजों की हुई मौत

राजस्थान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है । मंगलावर सुबह भी प्रदेशभर में 406 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई ।

2 min read
Jul 28, 2020
Coronavirus Cases Rajasthan, New Corona positive cases

Coronavirus Cases Rajasthan : जयपुर- राजस्थान में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है । ( New Corona positive cases ) मंगलावर सुबह भी प्रदेशभर में 406 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई । ( Covid-19 Cases ) राज्य में अब-तक 37 हजार 970 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है वहीं 640 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

आज सुबह आई रिपोर्ट में सबसे अधिक अलवर जिले में 179, अजमेर में 42, बांसवाड़ा में 11, बारां में 04, बाड़मेर में 16, भीलवाड़ा में 26, दौसा में 02, गंगानगर में 14, जयपुर में 44, जैसलमेर में 01, झुंझुनूं में 13, कोटा में 15, नागौर में 36,सवाईमाधोपुर में 01 एक संक्रमित मरीज मिला । जिलों में मिले संक्रमित मरीजों के अलावा 2अन्य राज्यों के संक्रमित मिले ।

नए संक्रमित मरीजों के साथ पाली में 03, जोधपुर में 02,जयपुर में एक और एक अन्य राज्य के कोरोना मरीज की मौत हुई । प्रदेश में प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है । राज्य में 7 हजार 372 प्रवासी संक्रमित मिल चुके है ।

अब-तक 1417882 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 14 लाख 17 हजार 882 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 13 लाख 74 हजार 679 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 5 हजार 233 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

एक्टिव केसों की संख्या हुई 10452
प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मगंलवार सुबह तक राज्य में 10 हजार 452 एक्टिव केस हो गए है। इधर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 26 हजार 878 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 25 हजार 706 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह 44 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 43 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

Updated on:
28 Jul 2020 02:38 pm
Published on:
28 Jul 2020 11:24 am
Also Read
View All