जयपुर

सम्पत्ति कुर्क करने गई निगम टीम पर रिश्वत मांगने के आरोप

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम के झोटवाड़ा जोन के गोविंदपुरा में गुरुवार को राजस्व शाखा की टीम सम्पत्ति कुर्क करने पहुंची। लेकिन, कार्रवाई से पहले टीम पर रिश्वत मांगने का आरोप लग गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2023, 11:05 PM IST
जयपुर ग्रेटर नगर निगम
जयपुर ग्रेटर नगर निगम

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम के झोटवाड़ा जोन के गोविंदपुरा में गुरुवार को राजस्व शाखा की टीम सम्पत्ति कुर्क करने पहुंची। लेकिन, कार्रवाई से पहले टीम पर रिश्वत मांगने का आरोप लग गए। इस बीच मौके पर विधायक बालमुकुंदाचार्य भी पहुंचे। उन्होंने मामले को समझा और दोनों पक्षों के बीच में समझौता कराया।

टीम का कहना है कि जिस मिठाई की दुकान पर कार्रवाई करने गए थे। उस पर 2.80 लाख रुपए नगरीय विकास कर बकाया है। दो बार नोटिस जारी किया गया। मालिक की ओर से कोई आपत्ति भी दर्ज नहीं करवाई गई। इसके बाद जब निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची तो दुकानदार ने क्षेत्रीय पार्षद विकास बारेठ को बुला लिया। राजस्व शाखा की टीम में राजस्व अधिकारी ऊषा के अलावा रणजीत भी साथ थे। टीम ने रिश्वत के आरोप बेबुनियाद बताए। वहीं, पार्षद विकास बारेठ का कहना है कि नगरीय विकास कर वसूली के नाम पर मनमानी की जा रही है।

Published on: