
जयपुर। राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा की ओर से विधानसभा चुनाव में सीपीआइएम नेता कामरेड अमराराम सीएम पद के दावेदार होंगे।
सीपीआइ के तारा सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि यह निर्णय मोर्चा के घटक दलों के सदस्यों ने आयोजित संयुक्त बैठक में लिया।
सीपीआइ से तारा सिंह सिद्धू, सीपीआइ एमएल के फूलचंद, जनता दल (एस) से अर्जुनराम देथा और सपा से शैलेंद्र अवस्थी भी मौजूद थे। १५ सदस्यीय कोर कमेटी का भी गठन किया गया है।
दोनों दलों ने सिर्फ वादे किए
अमराराम नेे कहा कि मोर्चे में राज्य और राष्ट्र स्तर पर काम करने वाले सात दल शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में हमारा उद्देश्य जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना है। प्रदेश में दोनों दलों ने जनता से सिर्फ वादे किए हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।