
hanuman beniwal
जयपुर। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल रविवार को जयपुर में रोड-शो करेंगे। अगले दिन सोमवार को जयपुर में किसान हुंकार रैली होगी। बेनीवाल ने बताया कि रोड-शो मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से रवाना होकर सहकार मार्ग पर स्टेट मोटर गैराज के सामने खत्म होगा।
बेनीवाल ने पत्रकारों को बताया कि 29 को मानसरोवर में वी.टी. रोड के पास मैदान में होनी वाली रैली में नई पार्टी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही संयुक्त मोर्चे को लेकर समान विचारधारा के लोगों को रैली में आमंत्रित किया गया है। घनश्याम तिवाड़ी भी वे मिल चुके हैं। उन्हें आमंत्रित किया जा चुका है।
भतीजी लडेग़ी चुनाव
खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के सामने उनकी ही भतीजी डॉ. अनिता बेनीवाल ने चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है। डॉ. अनिता ने पत्रकार वार्ता में यह जानकरी दी। अनिता ने कहा कि वे भाजपा से खींवसर सीट से दावेदारी जता रही हैं, टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
Updated on:
28 Oct 2018, 8:37 AM IST
Published on:
28 Oct 2018, 8:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.