जयपुर

चमकाने के नाम पर ले गया लाखों के रुपयों के जेवरात

जयपुर.साफ–सफाई व चमकाने के नाम पर ठग एक (crime news) घर की महिला से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2020, 10:44 AM IST
चमकाने के नाम पर ले गया लाखों के रुपयों के जेवरात
चमकाने के नाम पर ले गया लाखों के रुपयों के जेवरात

जयपुर.साफ–सफाई व चमकाने के नाम पर ठग एक (crime news) घर की महिला से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले गया। ठगी की यह वारदात आंधी थाना क्षेत्र के सिंहपुरा गांव में हुई। सिंहपुरा गांव में फेरी लगाके ठग बर्तन व जेवरातों की सफाई के लिए आवाज लगा रहा था। जिस पर कैलाश चंद मीना की पत्नी ने आरोपी को घर बुला लिया। महिला ने आरोपी को सोने की चेन, कनकती व चांदी की पायजेब सफाई के लिए दी। ठग ने जेवरातों को चमकाना शुरू किया तथा नजर लगते ही महिला के जेवरातों को अपने थैले में रख लिया तथा महिला को एक थैली पकड़ा की। आरोपी ने महिला से कहा कि थैली को एक घंटे के बाद खोलना। महिला आरोपी के झांसे में आ गई।


थैली खोली तब मिले नकली जेवरात
एक घंटे बाद महिला ने थैली खोली तब घर के जेवरातों की बजाय नकली जेवरात मिले। नकली जेवरात गिल्ट से बने हुए थे। इसकी जानकारी महिला ने परिजनों को दी। बाद में परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से ठग की गांव तथा आस-पास तलाश की। लेकिन ठग नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अज्ञात ठग के खिलाफ आंधी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

Updated on:
31 Aug 2020, 10:44 AM IST
Published on: