जयपुर

साहब गांव से बेटी का इलाज करवाने अस्पताल आया था, यहां जेबकतरे ने पूरे पैसे निकाल लिए

Jaipur Rajasthan News In Hindi : सवाई मानसिंह अस्पताल में जेबकतरों से सावधान, जयपुर के मोतीडूंगरी थाना क्षेत्र का मामला
2 min read
Jul 24, 2019
jaipur
साहब गांव से बेटी का इलाज करवाने अस्पताल आया था, यहां जेबकतरे ने पूरे पैसे निकाल लिए

जयपुर. Jaipur crime news : सवाई मानसिंह अस्पताल में जेबकतरों से सावधान रहने की जरूरत है। आए दिन जेबतराशी की घटनाएं हो रही हैं। जेबकतरे इलाज करवाने आए मरीजों के परिजनों की जेब काट रहे हैं। चोर कभी जेब से मोबाइल ( Mobile Theft ) पार कर ले जाते हैं, तो कभी रुपए निकाल ( Money Theft In SMS Hospital ) लेते हैं। लेकिन पुलिस अस्पताल में इन घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है।

कई बार तो लोग दूर दराज गांव या दूसरे शहरों से परिजनों का इलाज करवाने आते हैं। लेकिन चोर उनकी जेब से पूरे रुपए पार कर ले जाते है। ऐसे में पीड़ितों को दोहरी परेशानी (crime news in hindi ) से गुजरना पड़ता है।

बस्सी से बेटी का इलाज करवाने आए व्यक्ति की लैब के बाहर बदमाशों ने जेब से छह हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मोती डूंगरी थाने में मामला दर्ज करवाया।

धक्का मारा और निकाल ले गए रुपए

मामले की जांच कर रही मोती डूंगरी थाना पुलिस ( Jaipur Moti Dungari thana Police ) ने बताया कि इस संबध में श्यामपुरा बस्सी निवासी घासीलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

23 जुलाई को पीड़ित अपनी बेटी के पेट दर्द का इलाज करवाने एसएमएस हॉस्पिटल ( SMS Hopital Jaipur ) आया। डॉक्टर की लिखी जांच एक्सरे और सीटी स्कैन करवाकर दोपहर 1.30 बजे रिपोर्ट लेने एक्सरे लैब गया। वहां एक्सरा देख ही रहा था कि इतने में पीछे से एक जना आया और धक्का मारा। इस दौरार बदमाश पीछे से पेंट की जेब से छह हजार रुपए निकालकर (Pickpocket RS 6 Thousand ) भाग गया।

पीड़ित ने जब रुपए निकालने के लिए जेब देखा तो रुपए नहीं मिले। तब जेब कटने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जेब करते की तलाश के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Published on:
24 Jul 2019 04:02 pm
Also Read
View All
Bharat Taxi: कम किराया और सुरक्षा फीचर के साथ जयपुर के इन इलाकों में शुरू हुई सेवाएं, यहां अभी करना पड़ेगा इंतजार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव होंगे या फिर टलेंगे? निकाय चुनाव से पहले सरकार के सामने नई चुनौती, अब 3 स्टूडेंट टंकी पर चढ़े

राजस्थान नई जन आवास योजना: अब एक रेट नहीं, शहर के हिसाब से तय होगी घरों की कीमत, बिल्डरों से छिन सकता है आवंटन अधिकार

PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान सरकार ने केंद्र को भेजे 11 अहम सुधार प्रस्ताव, किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत

राजस्थान की फसलें बनेंगी नेशनल ब्रांड: ₹14 करोड़ से 7 जिलों में खुलेंगे इन्क्यूबेशन सेंटर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम