जयपुर

कोटा पुलिस को सालभर चुनौती देते रहे अपराधी

कोटा शहर (Kota city) में वर्ष 2021 में अपराधी (Criminal) सालभर पुलिस को चुनौती (challenge the police) देते रहे। इस दौरान कुल 6356 मामले दर्ज हुए। हालांकि पुलिस के लिए राहत की बात यह रही की वर्ष 2020 की तुलना में हत्या के प्रयास में 6 प्रतिशत, लूट 28 प्रतिशत तथा चोरी के मामलों में 8 प्रतिशत की कमी रही।
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2022, 12:45 AM IST
कोटा पुलिस को सालभर चुनौती देते रहे अपराधी
कोटा पुलिस को सालभर चुनौती देते रहे अपराधी

कोटा. कोटा शहर (Kota city) में वर्ष 2021 में अपराधी (Criminal) सालभर पुलिस को चुनौती (challenge the police) देते रहे। इस दौरान कुल 6356 मामले दर्ज हुए। हालांकि पुलिस के लिए राहत की बात यह रही की वर्ष 2020 की तुलना में हत्या के प्रयास में 6 प्रतिशत, लूट 28 प्रतिशत तथा चोरी के मामलों में 8 प्रतिशत की कमी रही।

वर्ष 2021 में हत्या व अपहरण के मामले कोटा पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहे। इनमें निखिल टेकवानी, नाबालिग राज शर्मा अपहरण व हत्या, माया हत्या और बलराज तथा जीतू टेंशन हत्या काण्ड जैसे चुनौती पूर्ण मामले रहे। हत्या के २७ मामलों में कुल 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
हिस्ट्रीशिटर : बीते वर्ष हिस्ट्रीशिटरों के विरूद्ध 57 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें 316 के खिलाफ कार्रवाई कर 194 को गिरफ्तार किया।

हार्डकोर्ड अपराधी : हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ २० प्रकरण दर्ज हुए। जिनमें 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया तथा 42 के खिलाफ कार्रवाई की।
वांछित अपराधी : 530 स्थाई वारंटी, भगौड़े 20 उद्घोषित अपराधी 1 तथा ईनामी अपराधी 72 गिरफ्तार किए।

जिला बदर : राजपाशा के तहत 5 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं गुण्डा एण्ड के तहत कुल 40 आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की
अवैध पिस्टल व रिवाल्वर : अवैध हथियारों के खिलाफ 103 प्रकरण दर्ज हुए। इसमें 50 पिस्टल, 4 रिवाल्वर, 50 देसी कट्टा , 4 बंदूक व 106 कारतूस जप्त किए। वहीं, अवैध चाकू व तलवारों के मामले में 522 प्रकरण दर्ज कर 544 हथियार जप्त किए।

वाहन चोरी : वाहन चोरी के 224 वाहन बरामद किए। पेंडिंग प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया।
लम्बित प्रकरण : 1 वर्ष से लम्बित 71, एससीएसटी एक्ट में (2 माह से अधिक के) पेडिंग 29 तथा पोक्सो के 15 तथा सामूहिक बलात्कार के ९ सहित कुल १४८ प्रकरण निपटाए।

मोबाइल चोरी : पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों के मामले में 1250 से ज्यादा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटाए।

Published on: