जयपुर

बच निकली विदेशी गिरोह की महिला साथी, अब तलाश में जुटे

कार्ड क्लोनिंग से ठगी का मामला, जयपुर में व्यक्ति से थी गैंग की अच्छी दोस्ती, एटीएस भी ढूंढ रही है
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2018, 4:33 PM IST
Jaipur News

जयपुर . राजधानी के खाताधारकों के कार्ड के क्लोन बनाकर दिल्ली में पैसे निकालने वाले रोमानिया के गिरोह की महिला जालसाज को क्राइम ब्रांच के साथ राजस्थान एटीएस भी तलाश रही है। क्राइम ब्रांच ने गिरोह की महिला साथी को दिल्ली में पकड़ा था, लेकिन प्राथमिक जांच में उसके खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया था। गिरोह से पूछताछ के बाद महिला साथी का भी वारदात में शामिल होने की बात सामने आने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह के जयपुर आने पर उनकी पगड़ी बांधने वाले एक व्यक्ति से अच्छी दोस्ती थी और पुलिस ने ठग ड्यूइसा बोगइन, सियोबानू और कैटानेस्कू को दिल्ली स्थित एक फ्लैट से पकड़ा था।

थाने से ही नहीं गया बाहर

उधर, अशोक नगर थानाप्रभारी धर्मन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम साइबर ठगी में पकड़े ड्यूइसा बोगडन, सियोबानू और कैटानेस्कू को थाने लाया गया था। टीम कार्रवाई कर रही थी और इस दौरान आरोपित ड्यूइसा बोगडरा थाने की दीवार के पास खड़ा हो गया। लेकिन थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा रखा था। उसे भागने का मौका ही नहीं मिला। तीनों आरोपितों से पूछताछ की गई थी और ऐसी घटना होती तो आरोपितों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जाता।

मोबाइल में मिले फोटो

राजापार्क में ट्रैवल कंपनी संचालक से गिरोह की अच्छी दोस्ती थी। यह व्यक्ति लंबे समय से उनके संपर्क में था और ठगों के मोबाइल से संक्रांति पर व्यक्ति के साथ पतंग उड़ाने व पार्टी करने के वीडियो मिले हैं। दिल्ली से रकम निकालने के बाद करीब 54 लाख रु. गिरोह ने एकत्र किए। इस रकम को दिल्ली से जयपुर लेकर आते और कंपनी संचालक दोस्त के जरिए हवाले से विदेश भिजवाते। लेकिन उससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने गिरोह को पकड़ रुपए बरामद कर लिए।

Published on: