1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महानंद तालाब की बदली ‘तस्वीर’, रंग लाए प्रयास, देखिये वीडियो

अर्जुनराम मेघवाल एवं विधायक डॉ. गोपाल जोशी के कोटे से मिली धन राशि से महानंद तालाब का पुनर्निर्माण करवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 12 Mar 2018, 3:46 PM IST

lake

महानंद सागर तालाब

बीकानेर . 'राजस्थान पत्रिका' के अमृतम् जलम् अभियान में आचार्य महानंद ट्रस्ट ने सांसद अर्जुनराम मेघवाल एवं विधायक डॉ. गोपाल जोशी के कोटे से मिली धन राशि से महानंद तालाब का पुनर्निर्माण करवाया है। पुननिर्माण का कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है।

महानंद सागर तालाब तथा शिव रामेश्वर शिवालय महानंदजी ने विक्रम संवत २०६० में बनाया था। आजादी के बाद तालाब का रख-रखाव नहीं होने से यह जीर्ण-शीर्ण हो गया। 'राजस्थान पत्रिकाÓ के अमृतम् जलम् अभियान में इस तालाब की सुध ली गई। आचार्य महानंद ट्रस्ट इसमें सहयोगी बना। अब यह तालाब पुनजीर्वित हो गया है।

पिछले वर्ष अप्रेल में 'राजस्थान पत्रिकाÓ ने आचार्य महानंद ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महानंद जी तालाब के जीर्णोद्धार की कार्य योजना बनाई। ट्रस्ट के अध्यक्ष गेवर चन्द आचार्य ने तालाब परिसर स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में यह बैठक की और अमृतम् जलम् अभियान में जन सहयोग से वर्षा जल संरक्षण का कार्य करने का संकल्प जताया। इसके बाद 'पत्रिकाÓ ने मंदिर परिसर में ही अभियान के लिए जनसभा रखी। इसमें सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विधायक गोपाल जोशी, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं संस्थाओं और नागरिकों शामिल हुए। सांसद एवं विधायक कोटे से तालाब के निर्माण में रुपए देने की घोषणा की गई। इस काम में ट्रस्ट के गणेश आचार्य ने दिन-रात मेहनत की है।

यह थी तालाब की स्थिति
रियासतकाल में बने ऐतिहासिक महानंद तालाब पक्का था, लेकिन दीवार और सीढिय़ां टूट गई थी। पायतन में कीकर लगे हुए थे। हालांकि आगोर की ४२ बीघा जमीन कायम है। तालाब के तट पर रामेश्वर नाथ मंदिर (शिव मंदिर) है। रोजाना मंदिर में शिव भक्तों का आना-जाना रहता है। पौने चार सौ वर्ष पुराने इस तालाब की साफ-सफाई, रख-रखाव की संसाधनों के अभाव में अनदेखी हो रही थी। अब तालाब परिसर आकर्षक हो गया है।

कांग्रेस के प्रोजेक्ट शक्ति का अनावरण कल
बीकानेर . अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रोजेक्ट शक्ति का बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी 13 मार्च सुबह 11 बजे देहात कांग्रेस कार्यालय में शुरुआत करेगी। जिसमें जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत प्रोजेक्ट का अनावरण कर इसकी जानकारी देंगे। सेवादल प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि इसी दिन देहात कांग्रेस की मासिक मीटिंग भी होगी।