2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ओर फागोत्सव मनाया गया दूसरी ओर किया सम्मान

एक तरफ माहेश्वरी महिला मंडल की और से माहेश्वरी भवन में फागोत्सव मनाया गया और वही दूसरी ओर महिलाओ को सम्मानित किया गया |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 12 Mar 2018, 3:34 PM IST

Women's Honor

कोटा .

एक तरफ माहेश्वरी महिला मंडल की और से माहेश्वरी भवन में फागोत्सव मनाया गया और महिलाओं का सम्मान भी किया गया , वही दूसरी ओर साइकिलिंग कर स्वास्थ्य का सन्देश फैलाने वाली पचीस से ज्यादा महिलाओ को सम्मानित किया गया |

Read More: मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत अस्पतालों में दवाओं का टोटा, मरीज हो रहे परेशांन

फागोत्सव मनाया, सम्मान किया
माहेश्वरी महिला मंडल कोटा की ओर से झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी समाज के भवन में फागोत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं का सम्मान भी किया गया। मंडल सचिव ऋतु मूंदड़ा ने बताया कि रतन देवी, आशा माहेश्वरी, नीलम तापडिय़ा, अर्चना मूंदड़ा, संगीता झंवर व ममता सोनी को सम्मानित किया। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए। अध्यक्ष अरुणा मूंदड़ा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Read More: कोटा जंक्शन का होगा पुनर्विकास, निखरेगा स्वरूप, ट्रेनों में लगेंगे बायो टॉयलेट

महिला साइकिलिस्ट्स का सम्मान
महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकलोट्रोट्स साइकिलिंग सोसायटी की ओर से रविवार को कोटा शहर की साइकिलिस्ट महिलाओं का सम्मान किया गया।

Read More: Thar 2018: पहले उड़े एयरक्रॉफ्ट तो आसमान पर फिर दौड़ी अनोखी कारें तो जमीन पर टिकी निगाहें

संस्थापक चंद्रेश शर्मा ने बताया कि गत कुछ माह में सोसायटी से ऐसी महिलाएं जुड़ी हैं जो नियमित साइकिलिंग कर स्वास्थ संदेश दे रही हैं। उनके इसी जज्बे को सलाम करते हुए सोसायटी ने पचीस से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसकी वजह से लोगो में जागरूकता फैलेगी | सम्मान से पूर्व सभी महिलाओं ने कॉमर्स कॉलेज चौराहे से कोटा राजकीय संग्रहालय तक साइकिल यात्रा भी निकाली।

इस प्रकार की गतिविधियों से लोग में स्वास्थय के लिए जागरूकता बढ़ेगी साथ ही महिला का हौसला भी बुलंद होगा | नियमित साइकिलिंग न केवल हमारे शारीरिक स्वस्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि मानसिक विकास में भी सहयोगी है |साइकिलिंग करने से पुरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सही होता है |