जयपुर

लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज के लिए भी गहलोत सरकार का तोहफा

DA Hike - सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभ से वंचित प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को राज्य की गहलोत सरकार ने बड़ी राहत दी है।

less than 1 minute read
May 29, 2019
Da Hike

जयपुर। DA Hike - सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लाभ से वंचित प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को राज्य की गहलोत सरकार ने बड़ी राहत दी है। ऐसे कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि कर दी गई। सातवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

एक जनवरी 2019 से मिलेगा लाभ
वित्त विभाग ने इस संबंध में सोमवार देर रात आदेश जारी किए हैं। चयनित वेतनमान का लाभ सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुरूप लेने से वंचित रहे कर्मचारियों का डीए अब बढ़कर 295 प्रतिशत हो गया है। तीन प्रतिशत बढ़े हुए डीए का लाभ एक जनवरी, 2019 से मिलेगा।

रोडवेज में मार्च से बढ़ाया डीए
इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए भी अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक शुचि शर्मा ने मंगलवार को महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। अब महंगाई भत्ता 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 154 प्रतिशत कर दिया गया है।

जनवरी और फरवरी के भत्ते काे बाद के लिए टाला

यह मार्च 2019 से लागू होगा। वहीं जनवरी और फरवरी के भत्ते काे बाद के लिए टाल दिया गया है। एटक के प्रदेशाध्यक्ष एल एल यादव ने भत्ता बढ़ाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।

Published on:
29 May 2019 08:53 am