जयपुर

…तो मदन दाती मदन के आश्रम में चल रहा था ये सब! पीड़िता ने खोल डाली पूरी पोल

रेप के आराेप में फंसे दाती मदन की मुश्किलें कम हाेने का नाम नहीं ले रही हैं। दुष्कर्म पीड़िता ने दाती की पाेल खाेलकर रख दी है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 12:53 PM IST
Daati rape victim
...तो मदन दाती मदन के आश्रम में चल रहा था ये सब! पीड़िता ने खोल डाली पूरी पोल

जयपुर। रेप के आराेप में फंसे दाती मदन की मुश्किलें कम हाेने का नाम नहीं ले रही हैं। दुष्कर्म पीड़िता ने दाती की पाेल खाेलकर रख दी है। एक समाचार चैनल से बातचीत में पीड़िता ने दाती पर नए आराेप लगाए।

पीड़िता ने कहा कि उसने केवल मेरे साथ ही नहीं दूसरी लड़कियों के साथ भी दुष्कर्म किया। मेरे सामने बहुत से लोग रात्रि सेवा में जाते थे। लेकिन जब मेरे साथ एेसा हुआ तो मैं सदमे में आ गई।

मैं जानती हूं कि मेरे अलावा कई और लड़कियां भी हैं जिनके साथ इस तरह का वाकया ( दुष्कर्म) हुआ है। लेकिन अभी तक उनकी बातें सामने नहीं आर्इं, क्याेंकि वे दाती से डरती हैं।

पीड़िता ने कहा कि मुझे इस बात का अंदाजा भी नही था कि ऐसा कुछ भी होगा। मैं उनकाे भगवान मानती थी। मैंने भगवान से ज्यादा उन पर यकीन किया। लेकिन जो गंदगी उन्होंने की है वह माफी योग्य नही है।

पीड़िता ने कहा आश्रम की मुख्य डायरेक्टर ही लड़कियों को लेकर जाती थी। अगर मैं शिकायत नहीं करती तो मेरा जमीर मुझे जीने नहीं देता था। मुझे लगता था कि मुझे आवाज उठानी है। हाे सकता है मैं ना रहूं लेकिन मेरी इस आवाज की वजह से जाे लड़कियां डरी हुर्इ हैं उनकाे भी हिम्मत मिलेगी। इंसाफ ताे मिलेगा ही अगर आप सभी मेरा साथ देंगे ताे।

पीड़िता ने कहा कि मेरा माइंडवॉश किया गया था। हमें कुछ समझ ही नहीं आता था। लगता था जो वो कह रहा है, वही सही है। लेकिन जब मेरे साथ एेसा कांड हुआ ताे मुझे वहां से भागना पड़ा। दाती महाराज की सफाई और पीड़ित को बेटी जैसा बताए जाने पर उन्होंने कहा कि बेटी और पिता का संबंध ऐसा नहीं होता है। मैं दाती महाराज के लिए सख्त सजा की मांग करती हूं।

दाती मदन ने पीड़िता सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनकाे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मालूम हाे कि मंगलवार काे दाती मदन से पूछताछ के बाद बुधवार काे मामले में क्राइम ब्रांच ने दाती के तीन साैतेले भाइयाें से पूछताछ की थी। शुक्रवार काे दाती से दिल्ली क्राइम ब्रांच एक बार फिर पूछताछ करेगी। दाती मदन पर उनकी शिष्या ने ही रेप का आराेप लगाया है।

Updated on:
21 Jun 2018, 12:53 PM IST
Published on: