पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसकी जांच की जाएगी और उसके बाद दोबारा शुक्रवार को पूछताछ होगी। गौरतलब है कि एक शिष्या ने दाती और तीन अन्य लोगों अशोक, अर्जुन एवं नीमा जोशी पर दिल्ली स्थित शनिधाम और पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म, कुकर्म एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।