जयपुर

बारिश में जर्जर मकान बने खतरा, हो सकता है बड़ा हादसा

परकोट क्षेत्र में करीब तीन दर्जन मकान जर्जर अवस्था में, आस पास के लोग दहशत में
2 min read
Jul 19, 2018
jaipur
बारिश में जर्जर मकान बने खतरा, हो सकता है बड़ा हादसा


जयपुर. शहर के परकोटा क्षेत्र में बुधवार रात तेज बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त घर में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना माणक चौक थाना क्षेत्र के विद्याधर का रास्ता की है। मौके पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने पहुंचकर स्थिति को देखा। माणकचौक थाना पुलिस ने बताया कि रात 8.10 बजे सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मकान खाली था। पुलिस ने आस-पास रहने वाले लोगों को सचेत किया है।
विद्याधर का रास्ता में बुधवार रात जिस जर्जर मकान की दीवार गिरी, वह पहले से ही खाली था। पुलिस ने बताया कि जर्जर मकान के आसपास के मकानों में रहने वालों को सचेत कर दिया गया है। बारिश के दिनों में जर्जर मकान गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक हवामहल पूर्व और पश्चिम में तीन दर्जन से अधिक जर्जर मकान हैं। लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। न तो इनमें रहने वाले इन मकानों की मरम्मत के बारे में सोचते हैं और न ही प्रशासन इसके लिए कोई गंभीर कारवाई करता है।

नगर निगम ने मूंदी आंखें
बारिश के दिनों में जर्जर मकान गिरने की कोई यह कोई पहली घटना नहीं है। नगर निगम नोटिस देकर जिम्मेदारी से आंखें बंद कर लेता है। हवामहल पूर्व और पश्चिम में तीन दर्जन से अधिक जर्जर मकान हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से कई मकानों में तो लोग रह रहे हैं और वह भी इस खतरे से अनजान हैं। शहर में पहले भी जर्जर इमारतों के ढहने से कई बड़ी घटनाए हो चुकी हैं, लेकिन इन्हें रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के लोग भी इस खतरे से बेफिक्र हो कर इन इमारतों में रह रहे हैं। निगम और प्रशासन दुर्घटना घटने के बाद ही चेतते हैं। हर बारिश में ऐसी घटनाएं होना अब आम बात हो गई है।

Published on:
19 Jul 2018 12:30 pm
Also Read
View All
जयपुर की नाबालिग लड़की को किडनैप करके ले गया 20 साल का युवक, 3000KM पीछा करने के बाद बिहार से पुलिस ने किया दस्तयाब

राजस्थान के 309 निकायों में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी तय, दावेदारों को फोन से सूचना, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

राजस्थान निकाय चुनाव: टिकट वितरण से पहले BJP-कांग्रेस में घमासान, पूर्व MLA ने दिखाई चप्पल, 2 दिग्गज हुए आमने-सामने

बड़ी राहत: पत्रिका के खुलासे के बाद राजस्थान के बिजली संयंत्रों को मिला कोयला, कैप्टिव खदानों सहित 22 रैक उपलब्ध

जयपुर में 30 लाख रुपए की चोरी, रक्षाबंधन मनाने ससुराल गया परिवार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर, टूटे मिले ताले