जयपुर

Rajasthan की इस बेटी ने 12वीं में टॉप कर लिया, गणित समेत कई विषय में सौ में से सौ नंबर, फिर भी दुख के आंसू बहा रहा पूरा परिवार

मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर , फिजिक्स में 100 मे से 85 और केमिस्ट्री में 100 में से 92 नंबर आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2023, 11:53 AM IST
board_exam_result_photo_2023-05-20_09-58-00.jpg
Gunjan

जयपुर
Rajasthan के बूंदी शहर में रहने वाली 17 साल की गुंजन की मां गायत्री देवी.... परसों रात से रोये जा रही है। हर कुछ देर में बेटी की मार्कशीट को उठाती है। पास ही रखी उसकी फोटो को गोद में रखती है और फिर आंसू बहने लग जाते हैं। गुजन के पिता मुकेश और उसके दो भाईयों का भी यही हाल है। बेटी ने टॉप कर लिया लेकिन माता पिता दुख के आंसू बहा रहे हैं। पूरा मामला बेहद इमोशनल है। परिवार के साथ साथ मौहल्ले के भी पूरे लोग अपने आंसू काबू नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल बूंदी शहर के कापरेन कस्बे में रहने वाली 17 साल की गुंजन का परिणाम आ गया है। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के इस परिणाम में उसके करीब 92 फीसदी नंबर आए हैं। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर , फिजिक्स में 100 मे से 85 और केमिस्ट्री में 100 में से 92 नंबर आए हैं। गुंजन के पिता मुकेश ऑटो चलाते हैं। गुंजन के दो भाई और हैं जो पढ़ने के साथ - साथ काम भी करते हैं। सभी परेशान हैं और बार बार उसकी फोटो और उसकी मार्कशीट को देखकर रोते हैं।

दरअसल गुंजन की 25 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी और अब उसका परीक्षा परिणाम सामने आया है । परिवार में कोहराम मचा हुआ है । गुंजन और उसका परिवार बूंदी जिले के कापरेन कस्बे का रहने वाला है । गुजंन की मां गायत्री ने कहा कि बेटी आईपीएस बनना चाहती थी। होशियार थी और साथ ही समझदार भी थी। उसे पता था कि वह टॉप करेगी। पहले ही उसने परिणाम बता दिया था अपना। लेकिन किसे पता था कि वह परिणाम से पहले हमेशा के लिए चली जाएगी। दरअसल गुंजन और उसकी दोस्त किरण का पच्चीस दिन पहले हादसा हुआ था। हादसे में गुजंन के शरीर पर से भारी भरकम ट्रैक्टर गुजर गया था और उसकी मौत हो गई थी। वह कोचिंग से लौट रही थी।

Published on: