जयपुर

रात-दिन ड्यूटी, तनाव और अनियमित खानपान, पुलिसकर्मियों की सेहत को लेकर लिखी गई यह पुस्तक

पुस्तक में पुलिसकर्मियों के अनियमित कार्य समय, तनावपूर्ण जीवन और खान-पान की गलत आदतों के बारे में लिखा गया है।

less than 1 minute read
Jun 20, 2025
patirka photo

जयपुर। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर पुस्तक लिखी गई है। जिसका नाम 'फ्यूलिंग द फोर्स: न्यूट्रिशन एंड फिटनेस फॉर पुलिस'है। इस पुस्तक में पुलिसकर्मियों के अनियमित कार्य समय, तनावपूर्ण जीवन और खान-पान की गलत आदतों के बारे में लिखा गया है। डायटीशियन रजत जैन ने पहले पुलिस कर्मियों की हेल्थ पर स्टडी की और इसके बाद यह पुस्तक लिखी है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान पुलिस अकादमी में पुस्तक का विमोचन हुआ। इस दौरान अकादमी निदेशक एडीजीपी एस. सेंगथिर और एडीजीपी लता मनोज कुमार सहित कई अधिकारी व 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी उपस्थित रहें। इस दौरान डायटीशियन रजत जैन ने कहा कि यह देश में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर केंद्रित पहली पुस्तक है।

यह भी पढ़ें

जैन ने कहा कि अनियमित शिफ्ट, अनिश्चित खाने के समय और नींद की समस्याओं से पुलिसकर्मियों को आम तौर पर जुझना पड़ता है। किताब की बात करें तो ये सिर्फ पन्नों का ढेर नहीं है, बल्कि पूरी हेल्थ स्ट्रैटेजी है, जो पुलिस डिपार्टमेंट के काम करने के तरीके के हिसाब से बनाई गई है। इसमें पुलिस की शिफ्ट वाइज डाइट प्लानिंग, तनाव कम करने की आसान तकनीक व अन्य कमियों को सुधारने को लेकर लिखा गया है।

Published on:
20 Jun 2025 12:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर