जयपुर

शिक्षा संकुल में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस ने आत्महत्या की जताई आशंका

शिक्षा संकुल में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद व्यक्ति शिक्षा संकुल में घुस आया और उसने यहां पर आत्महत्या कर ली।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 11:39 AM IST
Dead body found in Education Department of Rajasthan Shiksha Sankul

शिक्षा संकुल आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इस बार शिक्षा संकुल मे सुर्खियों में आने की वजह बेहद ही शर्मसार और चौंका देने वाली है। साथ ही यह मामला शिक्षा संकुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा करता है। दरअसल, आज सुबह शिक्षा संकुल में एक व्यक्ति का शव मिला है जिसके मिलने के बाद से ही शिक्षा संकुल में सनसनी मच गई।

आपको बता दें कि शिक्षा संकुल में आज सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक स्कूटी भी खड़ी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंच कर बजाज नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने व्यक्ति के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की संभावना व्यक्त की है। व्यक्ति का शरीर नीला पड़ा हुआ है। गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद व्यक्ति रात में शिक्षा संकुल में घुस आया और उसने यहां पर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने शिक्षा संकुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे शिक्षा संकुल के पीछे वाले गेट के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यक्ति का शरीर नीला पड़ा हुआ है। शव के नजदीक ही स्कूटी भी खड़ी मिली । स्कूटी की चाबी व्यक्ति के हाथ में थी। नम्बरों के आधार पर पुलिस ने जब पता लगाया तो स्कूटी पचार निवासी रामस्वरूप यादव की निकली। इस आधार पर पुलिस स्कूटी मालिक से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है। थानाधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है। शरीर नीला पड़ा हुआ है। इस आधार पर व्यक्ति के जहर खाने की आशंका है। फिलहाल व्यक्ति के पास कोई सुसाइड़ नोट नहीं मिला । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on: