जयपुर

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

सीएम भजनलाल शर्मा को छह महीने के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार (27 जुलाई) को दौसा जिले के पापड़दा कस्बे के पास स्थित विशिष्ट केंद्रीय कारागृह में बंद कैदी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2024, 8:19 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) को छह महीने के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार (27 जुलाई) को दौसा जिले के पापड़दा कस्बे के पास स्थित विशिष्ट केंद्रीय कारागृह में बंद कैदी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। वहीं इस मामले की सूचना मिलने के बाद पूरे प्रदेश के सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। साथ ही जिस नंबर से सीएम को धमकी मिली उसे ट्रेस करने में जुट गई। जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

धमकी देने वाला युवक पिछले तीन महीने से श्यालावास की सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं जब उक्त आरोपी के बारे में दौसा पुलिस को जानकारी मिली तो एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल सहित जिले के कई अधिकारी श्यालावास सेंट्रल जेल पहुंचे। जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान 10 मोबाइल जब्त किए गए है। बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने में भी सीएम भजनलाल को जान से मारने की धमकी मिली थी।

जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम के पास फोन आया

कॉलर ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। जैसे ही यह जानकारी सामने आई प्रशासन अलर्ट हो गई और अज्ञात मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर की। ऐसे में जानकारी में सामने आया कि अज्ञात नंबर दौसा जिले के श्यालावास में स्थित सेंट्रल जेल से ऑपरेट हो रहा है। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की सूचना दौसा पुलिस को दी। इधर, सीएम को धमकी मिलने की जानकारी जैसे ही सीएम सिक्योरिटी को मिली वो तुरंत अलर्ट हो गए।

धमकी देने वाला रेप का आरोपी

जांच के बाद सामने आया है कि जिस कैदी ने जान से मारने की धमकी दी ही वह रेप का आरोपी है और दौसा स्थित श्यालावास सेंट्रल जेल में बंद है। कैदी का नाम नीमो है,जो दार्जलिंग का है। जिसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी नीमो रेप के एक मामले में जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा था। जिसे करीब तीन महीने पहले ही जिले की श्यालालास में स्थित सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। बता दें कि, जिले की श्यालावास जेल में प्रदेश के की मोस्टवांटेड अपराधी बंद है। जिसमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में शूटर नितिन फौजी, आनंदपाल का भाई रूपेंद्र पाल सहित कई कुख्यात अपराधी इस जेल में हैं। ऐसे में पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।

Updated on:
28 Jul 2024, 8:19 PM IST
Published on: