जयपुर

पीएम मोदी की तारीफ पर कांग्रेस में छिड़ी बहस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और शशि थरूर की आलोचना की है। मोइली ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में नीतिगत पंगुता के लिए जयराम रमेश जिम्मेदार थे। मोइली ने पार्टी के एक अन्य नेता थरूर पर भी उनके बयान के लिए नाराजगी जाहिर की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 3:39 PM IST
पीएम मोदी की तारीफ पर कांग्रेस में छिड़ी बहस
पीएम मोदी की तारीफ पर कांग्रेस में छिड़ी बहस

बेंगलूरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और शशि थरूर की आलोचना की है। मोइली ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में नीतिगत पंगुता के लिए जयराम रमेश जिम्मेदार थे। मोइली ने पार्टी के एक अन्य नेता थरूर पर भी उनके बयान के लिए नाराजगी जाहिर की है। गौरतलब है कि रमेश ने गत बुधवार एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन का मॉडल पूरी तरह नकारात्मक गाथा नहीं है। उनके काम के महत्व को स्वीकार नहीं करके और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है। रमेश और थरूर के बयानों को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मोइली ने कांग्रेस नेतृत्व से दोनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
मोइली ने रमेश के बयान को लेकर सवाल किया कि क्या कांग्रेस मोदी को खलनायक की तरह पेश कर रही है? उन्होंने रमेश के बयान को बहुत बुरा बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान देकर वह बीजेपी के साथ समझौता कर रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा था कि मोदी को हमेशा खलनायक की तरह पेश नहीं करना चाहिए, तब पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं अभिषेक मनु सिंघवी और थरूर ने उनका समर्थन किया था। मोइली ने कहा कि अगर कोई भी नेता इस तरह का बयान देता है तो मैं मानता हूं कि वह कांग्रेस या इसके नेतृत्व के लिए काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री होने के नाते वह अधिकारों का उपयोग करते हैं और विपक्ष में आकर वह सत्ताधारी दल के साथ एक संपर्क बनाए रखेंगे।

Published on: