इस फर्नीचर के साथ दीवार को सजाकर ड्रॉइंग रूम को आकर्षक बनाया जा सकता है।
किसी भी घर का सोफा वह फर्नीचर होता है, जो कि स्टाइल को दर्शाता है। यह एक आरामदायक फर्नीचर है जिसके पास आमतौर पर सेंटर टेबल को सजाया जाता है। खास रंग और डिजाइन का सोफा ड्रॉइंग रूम को अलग लुक देता है। सोफे के पास नेचुरल फाइबर की सजावट से इस हिस्से को आकर्षक बना सकते हैं। इसके लिए इन दिनों ऐसे डेकोर की डिमांड अधिक है, जो कि एन्वायरनमेंट फ्रेंडली हो। नेचुरल फाइबर रग्स और बैंबू बास्केट ड्रॉइंग रूम को अलग टच देती हंै। इसके अलावा भी सोफे के आसपास कई तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं।
वॉल पेंटिंग सजाएं : सोफे के ठीक पास में ही यदि टेबल लैंप लगाया है तो पीछे की दीवार पर एक बड़ा फ्रेम भी लगा सकते हैं या कोई बड़ी पेंटिंग भी आपकी वॉल का हिस्सा हो सकती है। डेकोरेशन में सफेद रंग सोफे का रंग यदि ग्रे है तो सजावट के लिए रखी गई लैंप, साइड टेबल और कैंडिल आदि का रंग सफेद चुनें। टेबल पर सफेद रंग के फ्रेम में ही अपनी कोई तस्वीर लगाएं।
नेस्टिंग टेबल लगाएं : इस फर्नीचर के पास एक बड़ी टेबल लगाने की बजाय नेस्टिंग टेबल रख सकते हैं। इससे ज्यादा मेहमानों के आने पर आपको चाय-कॉफी आदि सर्व करने में आसानी रहेगी।
बास्केट वॉल आर्ट : एक ट्रेंड इन दिनों बास्केट सजाने का भी है। इसके लिए ज्यादातर सोफे के पीछे की दीवार को ही चुना जाता है। कमरे में नेचुरल टेक्सचर एड करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। ये बास्केट नेचुरल कलर से लेकर कई रंगों में उपलब्ध होती हंै। इन्हें ऊपर से नीचे की ओर लगाया जा सकता है।
वॉल पेपर को आर्टवर्क में बदलें : डेकोरेशन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो वॉल पेपर को फ्रेम की तरह सोफे की पीछे की दीवार पर लगाएं। जिस तरह का पेपर लगाएं उसी रंग के डेकोरेटिव पीस को टेबल पर सजाया जा सकता है। वॉल पेपर खरीदने के लिए आप ऑनलाइन भी सर्च कर सकते हैं।
बोहो ट्रेंड करें फॉलो : इस साल ड्रॉइंग रूम में सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट बोहो ट्रेंड के साथ हो रहे हैं। इसके लिए आप सोफे पर कई रंगों के कुशन लगा सकते हैं। सोफे के ठीक पीछे की दीवार पर मेक्रेम एक स्टेटमेंट पीस की तरह लगाया जा सकता है। मेक्रेम अलग-अलग आकार और डिजाइन में खरीदा जा सकता है। ज्यादा चलन व्हाइट पीस का है।
जब छोटा हो ड्रॉइंग : रूम ड्रॉइंग एरिया को थोड़ा हटकर सजाना चाहते हैं तो पारंपरिक सोफे की बजाय एक सेटी का चुनाव करें। पास में स्वान चेयर का सेट लगाया जा सकता है। बीच में एक कॉफी टेबल इस एरिया को कंप्लीट करने का काम करेगी। यदि ड्रॉइंग रूम छोटा हो तो यह प्रयोग किया जा सकता है। जिस रंग का फर्नीचर यहां पर लगाएं उसी तरह का फोटो फ्रेम और लैंप भी डेकोरेशन का हिस्सा हो सकते हैं।