
Photo Patrika
Rajasthan Weather: जयपुर। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में मौसम अचानक बदल सकता है और कई स्थानों पर तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग आज सुबह से ही अलर्ट पर अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम विभाग ने अब तक 11 बार अलर्ट जारी कर दिया है। अब ताजा अलर्ट देर रात जारी हुआ है। इस अलर्ट के अनुसार राजस्थान के दो जिलों में बारिश व 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।
विभाग ने जयपुर और दौसा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इन इलाकों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। टोंक व भीलवाड़ा जिलों व आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर,जोधपुर,बाड़मेर, बालोतरा, नागौर, डीडवाना, कुचामन, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, कोटपूतली—बहरोड, खैरथल—तिजारा, अलवर, कोटा, बारां, झालावाड़, करौली, सवाईमाधोपुर, ब्यावर, अजमेर तथा बूंदी जिलों में बारिश की संभावना है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार ताजा दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। शनिवार, 2 मई 2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता का स्तर 11 से 43 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय रहने से राज्य में अगले एक सप्ताह तक आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विशेष रूप से 4 मई को Bikaner, Ajmer, Jaipur और Bharatpur संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि इन गतिविधियों के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे बना रहेगा, जिससे हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
Updated on:
02 May 2026 10:41 pm
Published on:
02 May 2026 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
