13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Crime: खुद की कार ‘चुराई’, फिर बीमा कंपनी से वसूले 12 लाख, गाड़ी कटने से पहले पकड़े गए आरोपी

Jaipur Crime: राजधानी जयपुर की वैशाली नगर थाना पुलिस ने बीमा क्लेम के नाम पर जालसाजी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने अपनी ही कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और कंपनी से करीब 12 लाख रुपए वसूल किए थे।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

May 02, 2026

Jaipur Crime

गिरफ्तार आरोपी (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार चोरी की झूठी साजिश रचकर बीमा कंपनी को 11.80 लाख रुपए का चूना लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले खुद की गाड़ी छिपाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर बीमा क्लेम की मोटी रकम डकार ली।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लोकेंद्र सिंह धाकड़ (28) निवासी शिवपुरी, सांगानेर और हितेश कुमावत (30) निवासी कुमावत कॉलोनी अजमेर रोड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोकेन्द्र ने मार्च 2025 में इस जालसाजी की नींव रखी थी।

आगरा में खड़ी की थी कार

लोकेंद्र ने शिवदासपुरा थाने में अपनी कार चोरी होने की फर्जी एफआइआर दर्ज कराई और गाड़ी को दोस्त रोहित के शाहगंज, आगरा स्थित खाली प्लॉट में खड़ी कर दी। पुलिस और बीमा कंपनी की आंखों में धूल झोंकते हुए आरोपी ने करीब 11.80 लाख रुपए का क्लेम भी पास करा लिया।

गैराज में चल रही थी 'सबूत' मिटाने की तैयारी

थानाधिकारी आरती सिंह ने बताया कि बीमा राशि हड़पने के बाद आरोपी निश्चिंत नहीं थे। उन्हें डर था कि यदि गाड़ी कहीं खड़ी मिली तो वे पकड़े जाएंगे। इसलिए शातिरों ने कार को 'काटने' (पुरजे अलग करने) का प्लान बनाया। वे बिना नंबर की इस कार को खातीपुरा क्षेत्र के एक गैराज में ले आए, ताकि सबूत हमेशा के लिए मिटा सकें।

मुखबिर से मिली सूचना

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि खातीपुरा के एक गैराज में संदिग्ध वाहन लाया गया है। वैशाली नगर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मौके से बिना नंबर की कार बरामद की और घेराबंदी कर लोकेंद्र व हितेश को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ हुई तो बीमा क्लेम का पूरा 'कच्चा चिट्ठा' खुल गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग