जयपुर

खराब मौसम की वजह से दिल्ली से डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची 11 उड़ानें, एक में बैठे थे केंद्रीय मंत्री

11 Flights Diverted Jaipur : खराब मौसम की वजह से 11 उड़ानें दिल्ली से डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची।
less than 1 minute read
Jaipur Airport
Jaipur Airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार शाम खराब मौसम के कारण विभिन्न जगहों से डायवर्ट होकर 11 उड़ानें जयपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक शाम को गुवाहटी, कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई व इंफाल से दिल्ली जा रही एक-एक उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी। पंद्रह से बीस मिनट हवा में हवा में चक्कर लगाने के बाद विमानों को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। एक घंटे के बाद उड़ानें दिल्ली रवाना की गईं। दोपहर डेढ़ बजे जयपुर से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान भी करीब तीन घंटे देरी से रवाना हुई। जयपुर से दोपहर पौने दो बजे पंतनगर जाने वाली उड़ान का संचालन भी ऑपरेशनल कारण बताकर एयरलाइन कंपनी ने रद्द कर दिया। इधर डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को भी जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे। लगभग डेढ घंटे तक सोनोवाल विमान में बैठे रहे।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे का तोहफा, राजस्थान से चेन्नई के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें - Indian Railway : सर्दी का कहर, जम्मू तवी ट्रेन लगातार दूसरे दिन भी रद्द, दयोदय एक्सप्रेस री-शेड्यूल

Updated on:
28 Nov 2023 12:49 pm
Published on:
28 Nov 2023 12:49 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : ‘विवादित बयान’ देकर बुरे फंसे BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, चौतरफा घिरे तो मारा ‘यू-टर्न’! जानें पूरा मामला

राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग