जयपुर

महारानी कॉलेज छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस चौकी कायम करने की मांग

महारानी कॉलेज में छेड़छाड़ के मामले के बाद कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस चौकी स्थापित करने को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं की मांग के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस चौकी खुलवाले के लिए सरकार को पत्र भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2023, 4:30 PM IST
महारानी कॉलेज छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस चौकी कायम करने की मांग
महारानी कॉलेज छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस चौकी कायम करने की मांग

महारानी कॉलेज में दो दिन पहले हुए छेड़छाड़ के मामले के बाद कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस चौकी स्थापित करने को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। हालांकि, कॉलेज के बाहर निर्भया स्क्वॉड और पीसीआर की टीम मौजूद रहती है, लेकिन बढ़ती घटनाओं के बाद छात्राओं ने जल्द से जल्द कॉलेज परिसर में पुलिस चौकी कायम करने की मांग की है। महारानी कॉलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं की मांग के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस चौकी खुलवाले के लिए सरकार को पत्र भेज दिया है।

महारानी कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी खंडेलवाल का कहना है कि सरकार ने उनकी मागों को देखते हुए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निर्भया स्क्वॉड की टीम को कॉलेज परिसर में सुरक्षा के लिए लगाया है, लेकिन कॉलेज के बस स्टॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे अभी भी सही दिशा में नहीं होने के कारण फूटेज नहीं आ पाते है। कॉलेज परिसर और बाहर की ओर सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने की जररूत है।

Updated on:
15 May 2023, 4:30 PM IST
Published on: