जयपुर

मुद्दे उठाने में हनुमान बेनीवाल सवाल पूछने में सुमेधानंद रहे अव्वल, जानें राजस्थान के सांसदों का प्रदर्शन

केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ढाई साल पूरे कर लिए हैं। हाल में संसद का शीतकालीन सत्र पूरा हुआ है। लोकसभा के सात सत्र के दौरान मुद्दे उठाने और बहस करने में नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के अन्य सांसदों को पछाड़ दिया है।

2 min read
Dec 31, 2021
Demonstration of MPs of Rajasthan in Lok Sabha

शादाब अहमद/नई दिल्ली। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ढाई साल पूरे कर लिए हैं। हाल में संसद का शीतकालीन सत्र पूरा हुआ है। लोकसभा के सात सत्र के दौरान मुद्दे उठाने और बहस करने में नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के अन्य सांसदों को पछाड़ दिया है। उन्होंने 107 बार बहस में भाग लेकर मुद्दों को उठाया है। जबकि 92 बार बहस में शामिल होकर चित्तौडग़ढ़ के सांसद सी.पी.जोशी दूसरे स्थान पर तथा 79 बार बहस में शामिल होकर जालौर-सिरोही के सांसद देवजी पटेल तीसरे स्थान पर रहे हैं।

बिरला समेत मंत्री शामिल नहीं
राजस्थान के 25 सांसदों में से कोटा से सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष है। जबकि जोधपुर से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत केबिनेट मंत्री, बीकानेर से सांसद अर्जुनराम मेघवाल व बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी राज्य मंत्री है। ऐसे में इनको इसमें शामिल नहीं किया है।

सबसे अधिक बोलने वाले 11 वें सांसद हनुमान
लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर बहस के दौरान सबसे अधिक 490 बार उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह बोले हैं। वहीं हनुमान बेनीवाल इस मामले में 11 वें स्थान पर है। इस सूची में भाजपा के 3, विपक्षी दल कांग्रेस के 3 सांसद शामिल है।

अव्वल पर कायम सुमेधानंद
सरकार के दो साल पूरे होने के दौरान भी सीकर से भाजपा सांसद सुमेधानंद सवाल उठाने के मामले में सबसे आगे रहे थे। अब 7 सत्र के बाद भी उन्होंने अपनी जगह बरकरार रखी है। उन्होंने 267 सवाल सरकार से पूछे हैं, जबकि पाली से सांसद चौधरी ने 266 और जालौर-सिरोही के सांसद देवजी पटेल 207 सवालों के साथ तीसर स्थान पर है।

सबसे अधिक बहस में भाग लेने वाले देश के 10 सांसद
क्रं. सांसद पार्टी बहस में भाग लेने की संख्या

1. पुष्पेन्द्र सिंह----भाजपा----490--- (हमीरपुर)

2. कुलदीप राय----कांग्रेस----342----(अंडमान-निकोबार)

3. अधीर रंजन---- कांग्रेस---- 195----(बहरामपुर)

4. एन.के.प्रेमचंद्रन---- कांग्रेस---- 174---- (कोल्लम)

5. सुप्रिया सुले---- एनसीपी---- 143---- (बारामती)

6. मालूक नागर---- बसपा---- 140---- (बिजनौर)

7. महताब भृतहरि---- बीजद---- 133---- (कटक)

8. निशिकांत दुबे---- भाजपा---- 127---- (गोड्डा)

9. सौगत रॉय---- टीएमसी---- 121---- (दमदम)

10. किरीट सोलंकी---- भाजपा ---- 111----(अहमदाबाद पश्चिम)

लोकसभा के 7 सत्रों के दौरान राजस्थान के सांसदों का प्रदर्शन
क्रं. सांसद वाद विवाद---- प्रश्न ---- प्राइवेट बिल
1. हनुमान बेनीवाल----107---- 146 ---- 1 ---- (नागौर)

2. सी.पी.जोशी---- 92----206---- 2 ---- (चित्तौडगढ़)

3. सुमेधानंद सरस्वती----46----267---- 0 ---- (सीकर)

4. देवजी पटेल---- 79----207 ---- 3 ---- (जालौर-सिरोही)

5. पी.पी.चौधरी ---- 68 ----266 ---- 7 ---- (पाली)

6. राहुल कस्वां ---- 56 ---- 156 ---- 0 ---- (चुरू)

7. निहालचंद ---- 53 ---- 193---- 4 ---- (श्रीगंगानगर)

8. दुष्यंत सिंह---- 46 ----112 ---- 3 ---- (झालावाड़-बारां)

9. मनोज राजौरिया---- 45---- 136 ---- 4 ----(धौलपुर-करौली)

10. भागीरथ चौधरी---- 42 ----98 ---- 1 ---- (अजमेर)

11. सुभाष बहेडिय़ा ---- 42---- 12 ---- 0 ---- (भीलवाड़ा)

12. जसकौर मीणा----41 ---- 155---- 0 ---- (दौसा)

13. रामचरण बोहरा ----37 ----166 ----0 ---- (जयपुर)

14. अर्जुनलाल मीणा---- 24 ----153---- 0 ---- (उदयपुर)

15. कनकमल कटारा---- 21 ---- 178 ---- 0 ---- (बांसवाड़ा-डूंगरपुर)

16. नरेन्द्र कुमार---- 21 ---- 34 ---- 0---- (झुंझुनू)

17. रंजीता कोली ----18 ----135 ----0 ---- (भरतपुर)

18. दीया कुमारी ----17 ----117----0 ---- (राजसमंद)

19. सुखबीर सिंह जौनपुरिया---- 12----104 ---- 0---- (टोंक-सवाईमाधोपुर)

20. बालकनाथ ---- 8 ----123---- 0 ---- (अलवर)

21. राज्यवर्धन सिंह राठौड़---- 7 ----81---- 0 ---- (जयपुर ग्रामीण)

(लोकसभा की अधिकृत वेबसाइट के आधार पर)

Published on:
31 Dec 2021 03:56 pm