जयपुर

Fog Alert: कोहरे से थमी रफ्तार, घने कोहरे का कहर, जयपुर में उड़ानें रद्द, ट्रेनें घंटों लेट

Flight Delay: कोहरे से थमी रफ्तार: हवाई और रेल यातायात अस्त-व्यस्त। सुबह से शाम तक परेशानी: कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें।

2 min read
Dec 19, 2025
Train ops hit in Delhi amid dense fog

Weather Update: जयपुर. घने कोहरे ने एक बार फिर हवाई और रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइटों का संचालन ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया। वहीं, मुंबई, बेंगलुरु, जैसलमेर समेत कई शहरों की ओर आने-जाने वाली उड़ानों में चार घंटे तक की देरी से आवाजाही हुई।

दूसरी ओर, ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की दोपहर 1:45 बजे चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट व सुबह एअर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का संचालन ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

Cold Wave Update: 18 से 22 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही

जयपुर से इंडिगो एयरलाइन की सुबह 9:20 बजे जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट चार घंटे की देरी से, सुबह 10:55 बजे मुंबई व दोपहर 1:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एक-एक घंटे की देरी से, सुबह 11:45 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट पौने घंटे की देरी से, जबकि लखनऊ, एअर इंडिया की दोपहर 1:40 बजे दिल्ली, दोपहर 1:35 बजे मुंबई तथा दोपहर 2:20 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट आधा-आधा घंटे की देरी से जयपुर से रवाना हुई।

इधर, इंडिगो एयरलाइन की चंडीगढ़ से सुबह 7:35 बजे तथा जैसलमेर से दोपहर 1 बजे आने वाली फ्लाइटें 3:30-3:30 घंटे की देरी से जयपुर पहुंचीं। इंडिगो एयरलाइन की जैसलमेर से, एयर इंडिया की दिल्ली से दोपहर 12:45 बजे, मुंबई से इंडिगो एयरलाइन की सुबह 8:40 बजे तथा दिल्ली से दोपहर 1:25 बजे आने वाली फ्लाइटें एक घंटे की देरी से जयपुर पहुंचीं।

ट्रेनों की चाल भी बिगड़ी

इधर, रेल यातायात पर भी कोहरे का असर साफ नजर आया। जम्मू से आने वाली गलताधाम एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे 36 मिनट की देरी से, मालानी एक्सप्रेस 2 घंटे 33 मिनट की देरी से, साबरमती सुपरफास्ट व शताब्दी सुपरफास्ट पौने-पौने घंटे की देरी से, अजमेर-गलताधाम ट्रेन 2 घंटे की देरी से, हावड़ा सुपरफास्ट 1 घंटे 15 मिनट की देरी से तथा बिलासपुर सुपरफास्ट ट्रेन 1 घंटे की देरी से जयपुर पहुंची। इनके अलावा भी कई ट्रेनें 10 से 30 मिनट तक की देरी से पहुंचीं। ट्रेनों की देरी से हो रही आवाजाही के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

IMD Forecast: राजस्थान में तेज सर्दी की आ गई डेट, उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

Published on:
19 Dec 2025 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर