जयपुर

डिप्टी CM दीया कुमारी ने दे दी बड़ी खुशखबरी, राजस्थान में खोले जाएंगे 994 नए आंगनबाड़ी केंद्र

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत, 300 से 800 की आबादी पर एक आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाएगा।
less than 1 minute read
Mar 12, 2025
diya kumari-1

Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम और महिला एवं बाल विकास मंत्री, दीया कुमारी ने विधानसभा में बताया- साल 2024-25 में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत कुल 994 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अब शुरू हो चुका है। इन केंद्रों का प्रमुख उद्देश्य राज्य के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा और पोषण की स्थिति को बेहतर बनाना है।

ग्रामीण और दुर्गम इलाकों पर होगा विशेष ध्यान


नई आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन विशेष रूप से उन इलाकों में किया जाएगा, जहाँ इनकी आवश्यकता अधिक महसूस की जा रही है, जैसे कि ग्रामीण, जनजातीय, मरुस्थलीय और दुर्गम क्षेत्र।


दीया कुमारी ने यह भी बताया कि सभी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जा चुके हैं और जल्द ही इनकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने सदन में यह स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की नीति के अनुसार, 400 से 800 की आबादी पर एक, 800 से 1600 पर दो, 1600 से 2400 पर तीन और इसी तरह से 800 के गुणांक में अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रावधान है।

Updated on:
12 Mar 2025 02:50 pm
Published on:
12 Mar 2025 02:50 pm
Also Read
View All
जयपुर में ‘मूक-बधिर’ स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट- इशारों में रखी मांगें, प्रिंसिपल और शिक्षकों को किया स्कूल में बंद

सांसद हनुमान बेनीवाल का ‘सवाल’, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ‘जवाब’, और हो गया नया और बड़ा ‘खुलासा’!

ना जल- ना अन्न, और अब तो इलाज भी बंद, गंभीर मोड़ पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ का 14 दिन से जारी आमरण अनशन, सरकार का ‘अता-पता’ नहीं!

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज, BJP का ‘यूनिटी फॉर्मूला’ तैयार, कांग्रेस की स्ट्रैटेजिक कमेटी को ‘आलाकमान’ का इंतजार

राजस्थान सरकार को आज मिलेगी OBC आयोग की रिपोर्ट, पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण पर होगा फैसला