जयपुर

दम तोड़ती डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था

ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 109 के मॉडल टाउन डी ब्लॉक के निवासी बालमुकुंद ओझा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक सप्ताह से कचरा गाड़ी नहीं आ रही। इससे सफाई व्यवस्था नाकाम और बेपटरी होने का साफ पता चलता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से नियमित रूप से निरीक्षण के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं।
less than 1 minute read
Jul 05, 2021
दम तोड़ती डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था
दम तोड़ती डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दम तोड़ती दिख रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। एक माह पहले आयुक्त से हुई कथित हाथापाई के बाद सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल से लौटने के एक माह बाद भी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुचारू न होने से गलियों में कूड़े और गंदगी के ढेर लग गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि कोरोना काल चल रहा है। वहीं मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। अगर सब कुछ ऐसे ही चलता रहा, तो लोगों में संक्रमण बढऩे का खतरा और भी बढ़ जाएगा।

कचरा गाड़ी नहीं आने का आरोप

ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 109 के मॉडल टाउन डी ब्लॉक के निवासी बालमुकुंद ओझा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक सप्ताह से कचरा गाड़ी नहीं आ रही। नगर निगम के शिकायत केंद्र सहित सेक्टर सुपरवाइजर रोशन और वार्ड सुपरवाइजर राजेश को एक दर्जन बार मोबाइल पर शिकायत करने के बाद भी कचरा गाड़ी नहीं पहुंची। इससे सफाई व्यवस्था नाकाम और बेपटरी होने का साफ पता चलता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से नियमित रूप से निरीक्षण के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं।

Published on:
05 Jul 2021 12:34 am