17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur : लॉटरी घूमी…बदल गया जयपुर के 150 वार्डों का चुनावी गणित, 94 वार्ड अनारक्षित, 50 महिलाओं के लिए रिजर्व, देखें लिस्ट

Jaipur : जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी ने शहर की सियासत का गणित बदल दिया। जयपुर के 150 में से 94 वार्ड अनारक्षित, 50 महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए।
3 min read
Google source verification
Jaipur Municipal Corporation lottery turned changed 150 wards mathematics

Jaipur Municipal Corporation : कलक्टर संदेश नायक के सामने दो स्कूली बच्चियां लॉटरी निकलती हुई। फोटो DIPR

Jaipur : जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी ने शहर की सियासत का गणित बदल दिया। जिला कलक्ट्रेट में सोमवार को करीब साढ़े चार घंटे चली प्रक्रिया में वार्डवार आरक्षण तय होने के साथ ही यह साफ हो गया कि किस वार्ड से किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकेगा। सबसे बड़ा बदलाव महिला आरक्षण से हुआ है। जयपुर नगर निगम के 150 में से 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि 94 वार्ड अनारक्षित रहे हैं। यानि इन वार्ड से हर वर्ग का उम्मीदवार दावेदार होगा। लॉटरी के बाद अब लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदारों में टिकट को लेकर दौड़ शुरू होगी।

कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में हुई लॉटरी प्रक्रिया में दो स्कूली बच्चियों ने अलग-अलग वर्गों के लिए पर्चियां निकालीं। इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के कुल 690 वार्डों का आरक्षण लॉटरी से तय किया गया। इनमें जयपुर नगर निगम के 150, चौमूं नगर परिषद के 45, शाहपुरा नगर परिषद के 55 और 16 नगरपालिकाओं के 440 वार्ड शामिल हैं।

निगम में एससी के 20, एसटी के 6 और ओबीसी के 30 वार्ड

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में एससी के 20 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 13 एससी सामान्य और 7 एससी महिला वार्ड हैं। एसटी के 6 वार्डों में 4 सामान्य और 2 महिला के लिए आरक्षित हैं। ओबीसी के 30 वार्डों में 20 सामान्य और 10 महिला वार्ड हैं। शेष 94 वार्ड अनारक्षित वर्ग के हैं, जिनमें 63 अनारक्षित और 31 अनारक्षित महिला वार्ड शामिल हैं।

इन वार्डों में महिला प्रत्याशी लड़ेंगी चुनाव

अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 4, 6, 7, 8, 9, 20, 25, 32, 46, 56, 70, 73, 87, 88, 92, 100, 107, 108, 110, 116, 117, 123, 125, 126, 133, 136, 138, 139, 145, 148 और 149 आरक्षित किए गए हैं।

एससी महिला के वार्ड 58, 59, 69, 72, 86, 124 और 142 हैं। एसटी महिला के लिए वार्ड 68 और 150 आरक्षित हैं। ओबीसी महिला वार्डों में 10, 26, 33, 75, 80, 90, 94, 102, 143 और 146 शामिल हैं।

एससी-एसटी और ओबीसी वार्ड के भी बदले समीकरण

एससी सामान्य के लिए वार्ड 37, 45, 50, 55, 63, 65, 66, 79, 84, 85, 115, 129 और 132 तय किए गए हैं। एसटी सामान्य वार्ड 60, 61, 64 और 131 हैं। ओबीसी सामान्य के लिए वार्ड 2, 12, 18, 23, 27, 38, 39, 41, 42, 48, 51, 52, 53, 82, 83, 91, 113, 122, 144 और 147 आरक्षित किए गए हैं।

अनारक्षित वर्ग के 63 वार्ड खुले

अनारक्षित वर्ग के अनारक्षित वार्डों में 1, 3, 5, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22, 24, 28, 29, 30, 31, 34, 35, 36, 40, 43, 44, 47, 49, 54, 57, 62, 67, 71, 74, 76, 77, 78, 81, 89, 93, 95, 96, 97, 98, 99, 101, 103, 104, 105, 106, 109, 111, 112, 114, 118, 119, 120, 121, 127, 128, 130, 134, 135, 137, 140 और 141 शामिल हैं।

लॉटरी ने कई दावेदारों की बदली रणनीति

आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटे नेताओं का सियासी गणित बदल गया है। जिन वार्डों में दावेदार लंबे समय से सक्रिय थे, उनमें से कई अब आरक्षण बदलने के कारण दूसरे वार्डों का रुख कर सकते हैं। वहीं महिला आरक्षण वाले वार्डों में राजनीतिक दलों को नए चेहरों पर दांव लगाना होगा।

अब राजनीतिक दलों में वार्डवार संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू होगा। दावेदार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क बढ़ाएंगे और टिकट के लिए लॉबिंग का दौर चलेगा। आरक्षण की लॉटरी के साथ ही जयपुर नगर निगम चुनाव की सियासी बिसात भी बिछ गई है।

जिले के बाकी 540 वार्डों का भी आरक्षण तय

जयपुर नगर निगम के अलावा चौमूं और शाहपुरा नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के 540 वार्डों का आरक्षण भी तय किया गया। इनमें सांभर, चाकसू, फुलेरा, जोबनेर, बगरू, किशनगढ़-रेनवाल, बस्सी, नारायणा, मनोहरपुर, वाटिका, फागी, जमवारामगढ़, दूदू, कानोता, कालाडेरा और खेजरोली नगरपालिकाएं शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग