जयपुर

जल्द ही राजस्थान के इस जिले के दो मंदिरों को मिलने वाली है सौगात…

गोविंददेवजी मंदिर और खोले के हनुमान मंदिर में भक्तों को अब पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा।
less than 1 minute read
Jun 24, 2023
Devotees Will Soon Get Bisalpur Water In Two Temples Of Jaipur Rajasthan.jpg

जयपुर। गोविंददेवजी मंदिर और खोले के हनुमान मंदिर में भक्तों को अब पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा। जलदाय विभाग ने गोविंददेवजी मंदिर में एक लाख लीटर क्षमता के जलाशय के निर्माण व अन्य कार्यों के लिए लिए 99.43 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। साथ ही खोले के हनुमान मंदिर में डेढ़ लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय व एक लाख लीटर के स्वच्छ जलाशय निर्माण के लिए 96.14 लाख की स्वीकृति दी है। दोनों परियोजनाओं पर 2 करोड़ खर्च होंगे।

प्रतिदिन 4 हजार से ज्यादा भक्त
खोले के हनुमान मंदिर में दैनिक व प्रसादी कार्यक्रमों में प्रतिदिन 4 हजार से ज्यादा भक्त आते हैं। यहां नलकूप से टंकी को भरा जाता था और फिर पानी 33 रसोइयों तक पहुंचता था। टंकी बनने के बाद रसोई तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचेगा। कई बार तो मंदिर परिसर में वॉटर कूलर में पानी खत्म हो जाता था लेकिन टंकी व स्वच्छ जलाशय निर्माण के बाद यह समस्या नहीं रहेगी।

दोनों मंदिरों तक बीसलपुर का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। जल्द ही काम शुरू होगा।- महेश जोशी, जलदाय मंत्री

Updated on:
24 Jun 2023 02:49 pm
Published on:
24 Jun 2023 02:49 pm