21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Panchayat Chunav 2026: पांच दिन, चार रात और दो बार मतदान- 8 पंचायत समितियों में चुनाव कल से, जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 8 पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डों में मतदान होगा। इसके लिए 797 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
2 min read
Google source verification
jaipur panchayat election

Ai Gnerated Image

जयपुर. गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाता दो चरणों में मतदान करेंगे, लेकिन चुनावकर्मियों को पांच दिन और चार रात गांवों में बितानी होंगी। पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में 22 अक्टूबर को ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। इसके बाद सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। इस तरह मतदान दलों को लगातार पांच दिन चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी। जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में 22 अक्टूबर को मतदान होगा। बुधवार सुबह भवानी निकेतन से 797 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान दलों को ईवीएम, मतदान सामग्री और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी भी निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। आठ पंचायत समितियों की 212 ग्राम पंचायतों के 2234 वार्ड शामिल है। इनमें कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता पंजीकृत है। इनमें 3 लाख 84 हजार 195 पुरुष और 3 लाख 59 हजार 445 महिला मतदाता है। दोनों दिन मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। पहले चरण में चौमूं समिति में सर्वाधिक 1 लाख 38 हजार 595 और झोटवाड़ा में सबसे कम 58 हजार 648 मतदाता है।

जिला परिषद के 22 वार्डो में होगा मतदान

पहले चरण में जयपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 10 तक और 15 से 26 तक मतदान होगा। इन 22 वार्डों में जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट पड़ेंगे।

पद के अनुरूप मिले चुनावी ड्यूटीः रुक्टा

उधर, पंचायत चुनाव में राजकीय महाविद्यालयों के सहायक आचार्यों, सह आचार्यों और आचार्यों को पद एवं वेतनमान के अनुरूप निर्वाचन कार्य सौंपने की मांग उठी है। राजस्थान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) ने इस संबंध में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। रुक्टा के अध्यक्ष प्रो. रघुराज परिहार और महामंत्री प्रो. बनय सिंह ने पत्र में बताया कि सवाई माधोपुर, सिरोही और डूंगरपुर जिलों के राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक आचार्यों, सह आचार्यों और आचार्यों को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और मतदान अधिकारी-1 (पीओ-1) के रूप में नियुक्त किया गया है। संगठन ने इन नियुक्तियों में निर्देशों की पालना का मुद्दा उठाया है।

पहले चरण की तस्वीर के आंकड़े

विवरणसंख्या
पंचायत समितियां8
ग्राम पंचायतें212
पंचायत समिति वार्ड146
जिला परिषद वार्ड22
मतदान केंद्र797
कुल मतदाता7,43,640
पुरुष मतदाता3,84,195
महिला मतदाता3,59,445
मतदान का समयसुबह 7 से शाम 6 बजे तक

पहले ईवीएम, फिर बैलेट पेपर से मतदान

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। 23 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 24 अक्टूबर को इन पदों के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। इसके अगले दिन 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मतदान दलों को क्षेत्रों में रुकना होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026