जयपुर

हैप्पी बर्थडे माही: जयपुर में धोनी ने की थी रनों की ‘बारिश’, बन गया था यह खास रिकॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शनिवार 7 जुलाई को जन्मदिन हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 2:52 PM IST
dhoni

जयपुर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शनिवार 7 जुलाई को जन्मदिन हैं। वे 37 साल के होने जा रहे हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार है। क्रिकेट के मैदान पर और फैंस के दिलों पर राज करने वाले धोनी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में महेंद्र सिंह धोनी की गुलाबी नगरी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेली गई वह वनडे पारी आज भी ताजा है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नंबर तीन पर उतर कर 145 बॉल पर ताबड़तोड़ 183 रन बनाए थे। दिन था 31 अक्टूबर 2005 का।

वह पारी जहां जयपुर के लिए यादगार बनी, वहीं धोनी के लिए सुनहरे भविष्य के द्वार खोलने वाली भी साबित हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के लिए माइल स्टोन बनी उस पारी के बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा।

श्रीलंका ने 299 का टारगेट देकर डराया था
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमार संगकारा की 138 रनों की शानदार पारी की बदौलत 298 रन का स्कोर खड़ा किया था। उस समय 299 का लक्ष्य भी काफी चुनौती पूर्ण होता था। लेकिन लंबे बाल वाले धोनी ने इस लक्ष्य को भी बौना साबित कर दिया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान राहुल द्रविड़ ने धोनी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। क्योंकि भारतीय टीम ने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर अपने स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया था।

धोनी ने दिखाया हेलीकॉप्टर का दम
धोनी ने चमिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन जैसे खतरनाक गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया था। उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर शॉट का कमाल दिखाते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली। धोनी ने ऐसी आक्रामक पारी खेली कि श्रीलंकाई गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। धोनी ने 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जबकि 85 गेंदों में शतक जड़ दिया।

धोनी ने नंबर तीन पर मिले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। आखिर में धोनी 145 गेंदों में 183 रन बनाकर नाबाद लौटे। धोनी ने अपनी इस पारी में 15 करारे चौके और 10 गगन चुंभी छक्के लगाए थे। धोनी की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 303 रन 46.1 ओवर में बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

तोड़ दिया था गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
जयपुर में खेले गए इस मैच में धोनी ने किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर को भी तोड़ा था। धोनी ने 183 रन बनाकर एडम गिलक्रिस्ट के 172 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। अब भी यह रिकॉर्ड धोनी के नाम पर बरकरार है। यह दुनिया में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज का बनाया सबसे बड़ा निजी स्कोर है।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप