जयपुर

ये खाएं स्वस्थ आंखों के लिए

हमें आंखों के स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत होती है। आंखों की सेहत में बरती गई लापरवाही से बड़ा नुकसान होने की आशंका रहती है। हमें चाहिए कि हम आंखों को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए अपने खानपान पर खास ध्यान दें। खानपान में कुछ चीजों को प्राथमिकता से शामिल कर हम आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

2 min read
Jan 19, 2020
ये खाएं स्वस्थ आंखों के लिए

खूब खाएं हरी सब्जियां

स्वस्थ आंखों के लिए कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट जैसे - विटामिन-सी, ल्यूटिन, जियाजैंथिन, विटामिन-ई और जिंक काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनके लिए हरी सब्जियां जैसे - पालक, ब्रोकली, टमाटर, स्प्राउट्स, सलाद पत्ती आदि को प्राथमिकता से अपने खानपान में शामिल करें। ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसलिए अपने आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन हरी सब्जियों को इग्रोर नहीं किया जाना चाहिए।

हरी सब्जियों के तहत ही हमें पत्तेदार सब्जियां भी पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए। पत्तेदार सब्जियों की इस श्रेणी में ब्रोकली, ब्रूसेल स्प्राउट, पत्तागोभी, फूलगोभी आदि आती हैं। पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होती हैं।

विटामिन सी
विटामिन-सी आंखों के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए विटामिन-सी युक्त आहार डाइट में शामिल करना चाहिए। सिट्रस फू्रट जैसे -संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, नींबू, शकरकंद व चकोतरा आदि प्राथमिकता से खाना चाहिए। फल खाना पसंद नहीं, तो आप फलों के जूस या किसी अन्य तरीके से इन फलों का सेवन कर सकते हैं।

शकरकंद
आंखों की सेहत के लिए शकरकंद भी फायदेमंद होती है। इसलिए आप अपने खानपान में शकरकंद को भी प्राथमिकता से शामिल करें। शकरकंद विटामिन-ए और ई का अच्छा स्रोत है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है। शकरकंद को कच्चा या उबाल कर या फिर दूध के साथ खा सकते हैं।

विटामिन ई
जैसा की हम जानते हैं कि विटामिन ई स्वस्थ आंखों के लिए फायदेमंद होता है। बात करें विटामिन-ई के स्रोत की, तो नट्स और फलियां इसका अच्छा स्रोत हैं। आप आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मूंगफली या पीनट बटर का सेवन भी कर सकते हैं। इनके अलावा, बादाम भी खा सकते हैं।

सिर्फ नट्स और फलिया ही नहीं, बल्कि बीज भी आंखों के लिए काफी लाभकारी हैं। सूरजमुखी के बीज भी आंखों को सेहतमंद बनाए रखते हैं। सूरजमुखी के बीज को भी अपने आहार में शामिल कर अपनी आंखों की सेहत को सुधार सकते हैं। इसलिए हम इन सब चीजों को अपने खानपान में शामिल कर इनका फायदा उठा सकते हैं और अपनी आंखों को रख सकते हैं निरोगी और सेहतमंद।

गाजर
विटामिन-ए की कमी आंखों के लिए नुकसानदायक होती है, ऐसे में गाजर खाना आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गाजर में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो प्रो विटामिन-ए की तरह काम कर आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। गाजर से आंखों की रोशनी कम होने की परेशानी से राहत मिलती है।

जैतून का तेल
जैतून का तेल भी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्वस्थ आंखों के लिए जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं, इससे न सिर्फ आपकी आंखें स्वस्थ होंगी, बल्कि इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्वों से आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। जैतून के तेल को खाना बनाने, सलाद, ब्रेड को टोस्ट कर या अन्य तरीकों से उपयोग कर सकते हैं।

Published on:
19 Jan 2020 02:13 pm
Also Read
View All