जयपुर

धूप से बचाने के लिए अपना रहे मॉन्सटर मास्क

मास्क हो गए फैशनेबल, यंगस्ट्र्स ने स्टाइल के लिए निकाला नया तरीका

2 min read
Jun 06, 2018
Diffrent face marks

जयपुर.खुद को डिफरेंट दिखाने की चाहत हर कोई रखता है। इसी चाह में जयपुर के यंगस्ट्र्स अपना रहे है मॉन्सटर फेस मास्क, जो इन्हे डिफरेंट लुक के साथ सेफ्टी भी देते हैं। अब मास्क भी फैशनेबल हो गए है। यंगस्ट्र्स अपने स्टाइस स्टेट्स में कोई कमी नहीं रखना चाहते। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यगंस्ट्र्स ने नया तरीका खोज लिया है। मास्क का यूज बाइक पर तो किया ही जा रहा है।यगंस्ट्र्स का मानना है कि धूप से बचने के लिए फेस को मास्क से कवर कर के कॉलेज और ऑफिस जाते हैं। इससे दो फायदे होते है। पहला तो धूप से फेस की स्कीन टैन नहीं होती। दूसरी मास्क को पहनने से काफी डिफरेंट लुक मिलता है। यहीं वजह है कि इस समर में मार्केट में आए डिफरेंट पैटर्न वाले मास्क को ज्यादा प्रिफर कर रहे हैं।

स्किन रहती सेफ
फैशन एक्सट्र्स का कहना हैं कि चेहरे की स्किन बहुत ही सॉफ्ट होती है। पॉल्यूशन के कारण फेस की स्किन सबसे पहले डल होती है,लेकिन मास्क के इस्तेमाल से यगंस्ट्र्स की टेंशन भी खत्म हो गई है। ज्यादातर यूथ फुल मास्क को यूज में ले रहे हैं, जिससे फोरहैंड भी कवर रहता है। सिर्फ आखों के लिए ही स्पेस दिया गया है।

मिलता डिफरेंट लुक
मास्क के डिफरेंट प्रिंट से यंगस्ट्र्स को काफी स्टाइलिश लुक मिल रहा है। एक ही तरह का नहीं, बल्कि कई तरह के मास्क अवेलेबल है। जो हर बार एंटिक लुक देने के लिए यूजफूल हैं। आदर्श नगर निवासी राहुल गोयल ने बताया कि मैं मास्क के जरिए काफी स्टाइलिश और फेब्यूलस पा रहा हूं। जो मुझे गुड लुक के साथ सेफ्टी भी देता रहा है।

धूप से भी सेफ्टी
तेज धूप में घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन मास्क इस्तेमाल करने से चिलचिलाती धूप से चेहरे का बचाव हो जाता है, साथ ही ग्लो भी बरकरार रहता है। सिंधी कॉलोनी निवासी राज शर्मा ने बताया कि फेस मास्क काफी कम्फर्टेबल होते है। इनका इस्तेमाल आराम से कर सकते है। जो धूप से बचाने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। यहीं वजह कि मैं इन मास्क को यूज कर रहा हूं।

इन प्रिंट का क्रेज
मॉन्सटर
आर्मी प्रिंट
स्केलेटिन
ड्रेगन
स्पाइडरमैन

Published on:
06 Jun 2018 04:27 pm
Also Read
View All