जयपुर

पेट्रोल-डीजल का डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए बुरी खबर, डिजिटल पेमेंट पर मिलने वाला डिस्काउंट घटाया

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 2:02 AM IST
Feature image

जयपुर।

ऑनलाइन बैंकिंग और पेटीएम से डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल डलवाने वाले लोगों के लिए खास खबर है। पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर मिलने वाला डिस्काउंट घटा दिया गया है। डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल-डीजल पर मिलने वाला डिस्काउंट 0.75 फीसदी से घटाकर 0.25 फीसदी कर दिया गया है। नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद सरकार ने डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस छूट की घोषणा की थी।

इसके तहत डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वैलेट या अन्य डिजिटल माध्यम से पेट्रोल पंप पर भुगतान पर 0.75 फीसदी का कैशबैक मिलता था। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को संदेश भेजकर डिस्काउंट घटाने की जानकारी दी है।

गौरतलब है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद सरकार ने डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस छूट की घोषणा की थी। लेकिन अब तेल कंपनियों ने बड़ा फैसला लेते हुए इस डिस्काउंट में कटौती की है।

बता दें कि पेट्रोल-डीजल पर मिलने वाले कैशबैक को अब 0.75 फीसदी से घटाकर 0.25 फीसदी किया गया है। पेमेंट में ये बदलाव 1 अगस्त से ही लागू हो गया है। 0.75 फीसदी डिस्काउंट से इन पर क्रमश: 57 पैसे और 50 पैसे का कैशबैक मिल रहा था। डिस्काउंट 0.25 फीसदी करने से यह कैशबैक घटकर क्रमश: 19 पैसा और 17 पैसा हो गया है। नोटबंदी के ठीक एक महीने बाद आठ दिसंबर 2016 को सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की थी।

इनमें इश्योरेंस पॉलिसी, रेल टिकट और हाइवे पर टोल के डिजिटल भुगतान पर डिस्काउंट जैसे कदम शामिल थे। नोटबंदी के तुरंत बाद के दौर में डिजिटल पेमेंट तेजी आई थी। हालांकि मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे बाजार में नकदी की उपलब्धता बड़ी है, लोगों ने फिर डिजिटल भुगतान से किनारा करना शुरू कर दिया है। माना यह भी जा रहा है कि अन्य सेवाओं में डिजिटल भुगतान पर मिल रही छूट में भी कटौती की जा सकती है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना