जयपुर

बैठक में कई मुद्दों पर किया विचार विमर्शपारीक सेवा समिति में अभिषेक बने टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष

Aug 04, 2026
Rajasthan

टोडारायसिंहञ्च पत्रिका. पारीक सेवा समिति टोंक की जिला इकाई के तत्वावधान में बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता और समाजहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमलेश पारीक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से अभिषेक पारीक (भासु) को पारीक सेवा समिति का टोडारायसिंह तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाजबंधुओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु पारीक, जिला संरक्षक रामजी जोशी, जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर पारीक, जिला मंत्री कमलेश पारीक, जिला कार्यालय प्रभारी उमाशंकर पारीक, दिनेश पारीक तथा मुरलीधर पारीक सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

Updated on:
04 Aug 2026 06:00 am
Published on:
04 Aug 2026 06:00 am