जयपुर

गणेश चतुर्थी को लेकर कलेक्टर ने दिया निर्देश, सुरक्षा के हों कड़े इंतजाम

गणेश चतुर्थी और गणेश शोभायात्रा को लेकर रविवार को जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने अधिकारियों को खास दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने इस दौरान कड़े सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कही। गणेश चतुर्थी पर शहर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर, ब्रह्मपुरी स्थित गणेश मंदिर तथा अन्य मंदिरों में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 5:55 PM IST
Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi

जयपुर। गणेश चतुर्थी और गणेश शोभायात्रा को लेकर रविवार को जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने अधिकारियों को खास दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने इस दौरान कड़े सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कही। गणेश चतुर्थी पर शहर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर, ब्रह्मपुरी स्थित गणेश मंदिर तथा अन्य मंदिरों में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

गणेश जी की शोभायात्रा 3 सितंबर को दोपहर बाद मोती डूंगरी, गणेश मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गणेश मंदिर जाएगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि गणेश जी की शोभायात्रा पर लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम आयुक्त को गणेश जी के विभिन्न मंदिरों में साफ-सफाई और मंदिर के प्रबंधन के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं वहीं, उन्होंने इस मौके पर पुलिस उपायुक्तों को मंदिरों के आसपास शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस उपायुक्त यातायात को ट्रैफिक पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड, जयपुर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जयपुर, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मुख्य चिकित्सा के अधिकारियों को भी गणेश चतुर्थी पर आवश्यक व्यवस्थाओं के दिशा निर्देश दिए हैं ताकि जनता को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

Published on: