जयपुर

PICS : अब राहुल संग ‘कश्मीरी लुक’ में दिखीं दिव्या मदेरणा, देखें 5 ‘बेहतरीन’ तस्वीरें

Divya Maderna with Kashmiri look joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra : अब राहुल संग 'कश्मीरी लुक' में शामिल हुईं दिव्या मदेरणा, राहुल के साथ कदमताल करते दिखीं विधायक दिव्या मदेरणा, देखें 5 'बेहतरीन' तस्वीरें

2 min read
Jan 25, 2023
Divya Maderna with Kashmiri look joins Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

जयपुर।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व की भारत जोड़ो यात्रा में एक बार फिर प्रदेश की विधायक दिव्या मदेरणा शामिल हुईं। हर बार की तरह इस बार भी उनका अंदाज़ चर्चा में रहा। दरअसल, विधायक दिव्या इस बार कश्मीरी लुक में यात्रा में शामिल हुईं। लाल रंग के कश्मीरी परिधान में उनका 'कॉन्फिडेंट' अंदाज़ देखते ही बन रहा था।

यात्रा में शामिल होकर उन्होंने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाए। इस दौरान दोनों के बीच साथ चलते-चलते कुछ देर के लिए चर्चा भी हुई। राहुल गांधी के साथ की इन ताज़ा तस्वीरों को दिव्या ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडलर्स के ज़रिए साझा भी किया है।

गौरतलब है कि विधायक दिव्या इससे पहले भी कई बार भारत जोड़ो यात्रा की अग्रिम पंक्ति में शामिल होकर राहुल गांधी के साथ कदमताल करती दिखाई दे चुकी हैं।

कन्याकुमारी से शरू हुई यात्रा अब जब अपने अंतिम पड़ाव पर जम्मू-कश्मीर में है तब भी विधायक दिव्या इस यात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर से पहले वे पंजाब में यात्रा में शामिल हुई थीं जिसमें वे राहुल गांधी के साथ चलते-चलते अपनी बचपन की तस्वीरें दिखाते नज़र आई थीं।

Published on:
25 Jan 2023 11:11 am