जयपुर

खुशखबरी : राज्य कर्मियों को बोनस पर चुनाव आयोग की हरी झण्डी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
bonus
खुशखबरी : राज्य कर्मियों को बोनस पर चुनाव आयोग की हरी झण्डी

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। राज्य कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बोनस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हाल ही राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का निर्णय लेते हुए फाइन स्वीकृति के लिए निर्वाचन विभाग को भेजी थी। विभाग ने इस पर हरी झण्डी दे दी है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को पिछले साल के समान ही 6774 रुपए दिए जाएंगे। इससे सरकारी खजाने पर करीब 400 करोड़ रुपए का आर्थिक भार आने का अनुमान है। उधर, निर्वाचन विभाग ने उचित मूल्य की दुकानों पर पोश मशीन से निकलने वाली पर्ची पर कमल के फूल जैसा चिन्ह होने की कांग्रेस की शिकायत पर भारत निर्वाचन आयोग से कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पोश मशीन से निकलने वाली पर्ची के संबंध में तीन दिन पहले भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट दी जा चुकी है। यह पहले ही तय हो चुका है कि जो भामाशाह कार्ड पहले जारी किए जा चुके हैं। उन पर कोई रोक नहीं, लेकिन नए नहीं बनेंगे।

Published on:
23 Oct 2018 06:08 pm