जयपुर

Diwali Holiday: दीपावली के दूसरे दिन आना होगा दफ्तर, राजस्थान के आठ लाख कर्मचारियों में रोष

Diwali Holiday News: प्रदेश में इस बार दीपावली के दूसरे दिन अवकाश नहीं होने से प्रदेश के आठ लाख कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

less than 1 minute read
Oct 29, 2024

Diwali Holiday: राज्य सरकार की ओर से 1 नवंबर का अभी तक कोई अवकाश घोषित नहीं किए जाने से कर्मचारी असमंजस में है। सबसे ज्यादा परेशानी तो उन सरकारी कर्मचारियों को है जिनके परिजन दूर-दराज के गांव और शहरों में रहते हैं। ऐसे में वे कर्मचारी ज्यादा परेशान है कि वो पर्व मनाने घर जाएं या नहीं। यदि घर जाएंगे भी तो वो अगले दिन सुबह 9:30 बजे तक दफ्तर कैसे पहुंचेंगे। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने तो अभी से ही अगले दिन का सवैतनिक अवकाश का प्रयास शुरू कर दिया है। कर्मचारी संगठनों में अपनी पीड़ा मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सामने भी जाहिर की है।

सरकार को 1 नवंबर का अवकाश घोषित करना चाहिए जिससे कर्मचारी परिवार के साथ दिवाली का पर्व मना सकें, जिनके परिजन दूसरे जिलों में रहते हैं उन कर्मचारियों की पीड़ा ज्यादा है। - गजेंद्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ

... इसलिए असमंजस की स्थिति

राज्य सरकार के कैलेंडर में भी 31 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश है, जबकि 1 नवंबर को कोई अवकाश नहीं है। इसके बाद दो नवंबर को गोवर्धन और 3 नवंबर को भाई दूज का अवकाश है।

Updated on:
29 Oct 2024 09:15 am
Published on:
29 Oct 2024 08:26 am
Also Read
View All

अगली खबर